Apple Watch ने बचाई युवक की जान, मौत के मुंह से निकाला बाहर

Apple की स्मार्टवॉच Apple Watch को दुनिया में प्रीमियम स्मार्टवॉच माना जाता है और यह काफी लोकप्रिय है। हाल ही में Apple Watch की बदौलत एक व्यक्ति की जान बचाई गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 15:43 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch की बदौलत एक व्यक्ति की जान बचाई गई है।
  • एप्पल वॉच में मौजूद इमरजेंसी एसओएस फीचर जान बचाने में कामयाब हुआ।
  • Apple Watch अपने हेल्थ और स्पोर्ट्स फीचर के लिए लोकप्रिय है।

Photo Credit: Daily Mail/Apple

टेक दिग्गज Apple की स्मार्टवॉच Apple Watch को दुनिया में प्रीमियम स्मार्टवॉच माना जाता है और यह काफी लोकप्रिय है। हाल ही में Apple Watch की बदौलत एक व्यक्ति की जान बचाई गई है। वह व्यक्ति समुद्र में बह गया था, लेकिन एप्पल की स्मार्टवॉच में मौजूद इमरजेंसी एसओएस फीचर के साथ वह मदद प्राप्त करने में कामयाब रहा। आइए इस पूरी घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अभी बीते हफ्ते ही क्यूपर्टिनो बेस्ड कंपनी के वियरेबल ने एक बर्फीली नदी में फंसने के बाद एक महिला की जान बचाने में मदद की थी। अब Apple Watch अपने इमरजेंसी एसओएस फीचर की बदौलत एक आदमी की जान बचाने में कामयाब रही है। यह मामला ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के उत्तरी तट का था। जहां एक केकर (kayaker) तट से 4 किमी दूर बह गया और तेज हवाओं के चलते वापस किनारे पर नहीं पहुंच पा रहा था।
Advertisement

मगर खुशकिस्मती से उस व्यक्ति ने एक Apple Watch पहनी हुई थी, जिसने उन्हें इमरजेंसी SOS फंक्शन को एक्टिवेट करके मदद के लिए सिग्नल देने की सुविधा दी। अनजान लोगों के लिए यह फीचर यूचर्स को इमरजेंसी सर्विस से कॉन्टैक्ट करने और संबंधित अधिकारियों को उनकी लोकेशन शेयर करने की सुविधा देती है। डेलीमेल के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेश काफी कठिन था, लेकिन जान बचाने में कामयाब रहे। बचाव दल के एक मेंबर ने कहा कि वह व्यक्ति "अपनी केयक से गिर रहा था और उसके अंदर काफी पानी चला गया था। वह खुशकिस्मत था कि उसके पास मदद के लिए इमरजेंसी कॉल करने के लिए उनके डिवाइस पर कनेक्शन था।

केकर की जान बचाने के बाद उसे हेलीकॉप्टर पर रखा गया। उस दौरान उसमें थकान और हाइपोथर्मिया के लक्षण नजर आए। इसके साथ Apple दुनिया भर में अपने प्रोडक्ट द्वारा बचाए गए कई लोगों की लिस्ट में एक और नाम जोड़ सकता है। एप्पल दुनिया भर में अपने यूनिक और स्टाइलिश गैजेट्स जैसे कि आईफोन, आईपैड, मैक लैपटॉप, एप्पल वॉच और ईयरपोड आदि के लिए जाना जाता है। उसी में से एक एप्पल वॉच (Apple Watch) अपने लेटेस्ट फीचर के साथ यूजर्स को काफी हेल्थ बेनिफिट्स, स्पोर्ट्स के दौरान काम आने वाली चीजें और अन्य फायदे प्रदान करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.