Apple Watch ने बचा ली इस महिला की जान!

Apple Watch एक महिला के लिए प्राण रक्षक साबित हुई है। इसके हार्ट रेट मॉनिटर की वजह से एक महिला की जिन्दगी बच गई। अन्य स्मार्ट वियरेबल की तरह ही Apple Watch भी महत्वपूर्ण हेल्थ टूल बन गई है।

Apple Watch ने बचा ली इस महिला की जान!

महिला को अस्पताल जाने के बाद ईसीजी (ECG) से पता चला कि अवरुद्ध धमनी के कारण उसे दिल का दौरा पड़ा, जो एक घातक स्थिति है।

ख़ास बातें
  • Apple Watch के हार्ट रेट मॉनिटर की वजह से बची महिला की जान।
  • बढ़ती हृदय गति की रीडिंग को देख सतर्क हो गई महिला।
  • पति को सूचित करके तुरंत पहुंची अस्पताल और करवाया इलाज।
विज्ञापन
Apple Watch एक महिला के लिए प्राण रक्षक साबित हुई है। इसके हार्ट रेट मॉनिटर की वजह से एक महिला की जिन्दगी बच गई। अन्य स्मार्ट वियरेबल की तरह ही Apple Watch भी महत्वपूर्ण हेल्थ टूल बन गई है। इसका हार्ट रेट मॉनिटर इसके महत्वपूर्ण फीचर्स में से एक है। इसकी रीडिंग्स को यूजर आसानी से समझ सकता है और उसके अनुरूप स्वयं की दिनचर्या की बदलाव ला सकता है। मिशिगन की एक महिला ने जब अपनी बढ़ती हृदय गति को एप्पल वॉच में नोटिस किया तो उसने समझदारी से काम लिया और उसकी जान जाने से बच गई। 

मिशिगन के नॉर्टन शोर्स की महिला डायने फेनस्ट्रा को अपनी ऐप्पल वॉच में बहुत अधिक हृदय गति बढ़ने का संकेत मिला। हालांकि उस समय महिला कोई भी शारीरिक व्यायाम या मेहनती काम नहीं कर रही थी। बढ़ती हृदय गति को देख उसने अपने पति को तुरंत फोन किया और उसे संभावित हृदय घात से बचा लिया गया। घटना के दिन उसकी Apple Watch ने 169 बीट्स/मिनट रीडिंग दर्ज की, जिसके कारण डायने ने अपने 48 साल के पति को फोन किया। उसके पति ने तुरंत डॉक्टर को बुलाने का निर्देश दिया।

सौभाग्य से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां एक ईसीजी (ECG) से पता चला कि अवरुद्ध धमनी के कारण उसे दिल का दौरा पड़ा, जो एक घातक स्थिति है। उसके बाद डायने को एक सफल स्टेंट प्रक्रिया से गुजरना पड़ा और वह अपने पैरों पर घर वापस आ गई। अपने पति द्वारा दिए गए ऐप्पल वॉच के उपहार के लिए वह आभारी है। दरअसल डायने ने सबसे पहले अपने पति के लिए एक ऐप्पल वॉच उपहार खरीदा था। फिर उसके पति ने उसे एक एप्पल वॉच गिफ्ट के तौर पर दी। 

स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेस जिसमें Apple Watches की लाइनअप भी शामिल है, का उपयोग स्वास्थ्य और फिटनेस टूल के रूप में तेजी से किया जा रहा है। इन डिवाइसेज में कई प्रकार की कार्यक्षमता शामिल है। हृदय गति मॉनिटर करने के अलावा कई अन्य सेंसर महत्वपूर्ण माप बताते हैं। इससे यूजर के स्वास्थ्य को प्रभावी ढंग से मापा जा सकता है।  Apple वॉच में फॉल प्रोटेक्शन फीचर नाम का एक और फीचर है जो हाल ही में एक प्राणरक्षक भी साबित हुआ है। Apple अपनी स्मार्टवॉच में ऐसी विशेषताएं विकसित करना जारी रखेगी जो उन्हें सबसे अलग बनाएगी और यूजर्स के जीवन की सुरक्षा करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »