Apple Watch की फॉल डिटेक्शन फीचर की वजह से बची एक व्यक्ति की जान

Apple Watch के द्वारा एक आदमी की जान बचने का एक मामला सामने आया है। डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्चवॉच जैसी स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेज आपके दैनिक जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने लगी हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2021 12:37 IST
ख़ास बातें
  • व्यक्ति को वॉशरूम जाना पड़ा तो किसी कारण से वह वहां गिर गया।
  • गिरते ही Apple Watch के फॉल डिटेक्टर फीचर ने इसका पता लगा लिया।
  • सीटी स्कैन से पता चला कि व्यक्ति की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया था।

व्यक्ति के गिरते ही Apple Watch के फॉल डिटेक्टर फीचर ने इसका पता लगा लिया और उनके पिता के पास एक अलर्ट भेजा।

Apple Watch के द्वारा एक आदमी की जान बचने का एक मामला सामने आया है। डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्चवॉच जैसी स्मार्ट वियरेबल डिवाइसेज आपके दैनिक जीवन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने लगी हैं। इन डिवाइसेज से न केवल आपके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा सकती है बल्कि कई परिस्थितियों में यह यूजर की जान को बचा लेती हैं। Apple Watch को लेकर भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जब इस स्मार्टवॉच की वजह से एक व्यक्ति की जान बच गई। 

Gizmochina की एक रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के एक 25 वर्षीय व्यक्ति, ब्रैंडन श्नाइडर Apple वॉच में फॉल डिटेक्शन फीचर के लिए धन्यवाद देते हैं क्योंकि इसकी वजह से उनकी जान बच पाई। ब्रैंडन पिछले महीने न्यूयॉर्क अस्पताल में बाथरूम के अंदर संभावित रूप से जानलेवा तरीके से गिरने वाले थे कि तभी उनकी वॉच का फॉल डिटेक्शन फीचर एक्टिव हो गया। हालांकि ब्रैंडन एक स्वस्थ व्यक्ति हैं और वह अक्सर व्यायाम आदि वाली लाइफस्टाइल जीते हैं। मगर कुछ दिनों से इन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी जिसके संबंध में इन्होंने हॉस्पिटल का रुख किया। वह अपने पिता संग अस्पताल में पहुंचे। 

वहां पर ब्रैंडन को वॉशरूम जाना पड़ा तो किसी कारण से वह वहां गिर गया। उनके गिरते ही Apple Watch के फॉल डिटेक्टर फीचर ने इसका पता लगा लिया और उनके पिता के पास एक संदेश भेजा। इमरजेंसी संदेश भेजे जाने के बाद उनके पिता को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वे सक्रिय हो गए और जल्दी से अस्पताल के स्टाफ के साथ वॉशरूम में पहुंचे। वहां पर ब्रैंडन को बेहोश पड़ा पाया गया। इस तरह की चोटों के लिए तत्काल मदद की आवश्यकता होती है जो कि ब्रैंडन को मिल पाई। 

एक सीटी स्कैन से पता चला कि श्नाइडर की खोपड़ी में फ्रैक्चर के अलावा जानलेवा हेमटॉमस था। इसके बाद अस्पताल में उनकी एक सफल आपातकालीन मस्तिष्क सर्जरी की गई। श्नाइडर के पिता और चिकित्सकों की तत्काल प्रतिक्रिया ने शायद उनकी जान बचाई, क्योंकि वे उनके मस्तिष्क के जरूरी हिस्सों के टिश्यू को अपरिवर्तनीय क्षति से बचाने में कामयाब हो गए थे। इसके लिए ब्रैंडन Apple Watch को आभार देते हैं। श्नाइडर ने हाल ही में अपने ऐप्पल वॉच में इमरजेंसी अलर्ट फीचर इंस्टॉल की थी और अन्य सभी को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया था।
Advertisement

Apple Watch में फॉल डिटेक्शन फीचर जब गिरावट का पता लगाता है तो अलार्म भेजने या किसी प्रियजन को अलर्ट भेजने में मदद करता है। यहां यूजर ने 45 सेकंड के भीतर इसके संकेतों का जवाब नहीं दिया। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या श्नाइडर की घड़ी ने अलार्म बजाया था, और क्या बाथरूम के आस-पास ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने अलार्म सुना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, Apple Watch app, apple watch features

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.