Apple Watch से गायब होंगे ये 5 पॉपुलर वॉच फेस, watchOS 26 अपडेट के साथ बड़ा बदलाव!

watchOS 26 फिलहाल केवल डेवलपर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसका पब्लिक बीटा रिलीज होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 जून 2025 13:41 IST
ख़ास बातें
  • watchOS 26 फिलहाल केवल डेवलपर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध
  • हटाए गए फेस में Toy Story, Fire and Water, Vapor, Liquid Metal, Gradient
  • ये फेस फिलहाल watchOS 26 के डेवलपर बीटा में नहीं दिख रहे हैं

watchOS 26 को Apple ने WWDC 2025 में पेश किया

Photo Credit: Apple

Apple ने अपने वियरेबल ऑपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन watchOS 26 पेश कर दिया है, जिसमें इंटरफेस को अपडेट करने के साथ-साथ कुछ पुराने एलिमेंट्स को हटा भी दिया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार कंपनी ने Apple Watch से पांच पुराने और पॉपुलर वॉच फेस को हटा दिया है, जिनमें Toy Story, Fire and Water, Vapor, Liquid Metal और Gradient जैसे फेस शामिल हैं। ये फेस फिलहाल watchOS 26 के डेवलपर बीटा में नहीं दिख रहे हैं और कंपनी ने इन्हें डिफॉल्ट ऑप्शन से रिमूव कर दिया है।

watchOS 26 फिलहाल केवल डेवलपर बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले हफ्तों में इसका पब्लिक बीटा रिलीज होगा। फाइनल वर्जन इस साल फॉल सीजन में सभी सपोर्टेड Apple Watch मॉडल्स के लिए जारी किया जाएगा। Macrumors के मुताबिक, Apple Watch से पांच पुराने और पॉपुलर वॉच फेस को हटा दिया है, जिनमें Toy Story, Fire and Water, Vapor, Liquid Metal और Gradient शामिल हैं। Apple ने इस बारे में कोई ऑफिशियल वजह नहीं बताई है कि इन फेस को क्यों हटाया गया।

माना जा रहा है कि Apple पुराने या कम यूज होने वाले डिजाइन को हटाकर नए इंटरफेस एलिमेंट्स और फीचर्स के लिए जगह बना रही है। watchOS 26 में कंपनी ने नए विजुअल एलिमेंट्स जोड़े हैं, जो iOS 26 के Liquid Glass डिजाइन से इंस्पायर्ड लगते हैं। इंटरफेस पहले से ज्यादा रिस्पॉन्सिव और स्मूथ दिखता है, लेकिन कुछ यूजर्स के लिए ये बदलाव मायूसी भी ला सकता है क्योंकि Toy Story और Fire & Water जैसे एनिमेटेड फेस को कई लोग लंबे समय से यूज कर रहे थे। Vapor और Liquid Metal जैसे एस्थेटिक फेस भी वॉच को एक अलग टच देते थे।

watchOS 26 को Apple ने WWDC 2025 में पेश किया, जिसमें कंपनी ने अपने स्मार्टवॉच यूजर्स के लिए कुछ विजुअल और फंक्शनल बदलावों की घोषणा की। इस नए अपडेट में इंटरफेस को और क्लीन और रिफाइंड बनाने पर फोकस किया गया है, जिसमें iOS 26 से इंस्पायर्ड एलिमेंट्स जैसे फ्लुइड एनिमेशन, ज्यादा रेस्पॉन्सिव कंट्रोल्स और एक नया Floating UI पैटर्न शामिल है। कंपनी ने अब Notifications और Activity रिंग्स जैसे सेक्शन में भी सटल रिडिजाइन पेश किया है। 
Advertisement

Apple के मुताबिक, watchOS 26 अब बेहतर हप्टिक फीडबैक और स्मूथ ट्रांजिशन के साथ काम करेगा, जिससे नेविगेशन और ऐप इंटरैक्शन पहले से ज्यादा फास्ट और सिंपल हो जाएंगे। Health ऐप में नए डेटा ग्राफ और बेहतर cycle tracking ऑप्शन भी जोड़े गए हैं, जबकि Messages में नए quick replies और smart suggestions शामिल किए गए हैं। Apple ने watchOS 26 को Apple Watch Series 6 और इसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध कराया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.