AirPods में कैमरा, पर नहीं खींचेंगे फोटोज, जानें क्‍या होगा इस्‍तेमाल?

Apple के नए AirPods में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो इंडस्‍ट्री में पहली बार होंगे। ऐसी अफवाहें हैं कि कंपनी AirPods में कैमरा लगा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जनवरी 2025 16:12 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल अपने फ्चूचर एयरपॉड्स में कैमरा लगाने की सोच रही
  • 2026 में शुरू हो सकता है प्रोडक्‍शन
  • मार्क गुरमैन ने दी अपने न्‍यूजलेटर में जानकारी

ऐपल के मौजूदा एयरपॉड्स की बात करें तो मार्केट में AirPods 4 मौजूद हैं। भारत में यह दो वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

Apple के नए AirPods में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो इंडस्‍ट्री में पहली बार होंगे। ऐसी अफवाहें हैं कि कंपनी AirPods में कैमरा लगा सकती है। हालांकि कैमरों का इस्‍तेमाल फोटो खींचने के लिए नहीं होगा। वो एक नई फंक्‍शनैलिटी को सपोर्ट करेंगे। ब्‍लूमबर्ग के मार्क गुरमैन (Mark Gurman) ने अपने लेटेस्‍ट न्‍यूजलेटर में इस बारे में बताया है। उनका कहना है कि कंपनी अपने फ्यूचर एयरपॉड्स में कैमरा लगाने की सोच रही है। हालांकि उनका इस्‍तेमाल फोटो के लिए नहीं होगा। वो आईआर (Infrared) सेंसर्स होंगे।  

गुरमैन ने इससे ज्‍यादा डिटेल नहीं दी है। पर एनालिस्‍ट मिंग चि-कुओ ने कुछ वक्‍त पहले इस बारे में बताया था। उनका कहना था कि कंपनी इन सेंसर्स को हेल्‍थ से जुड़ी बारिकियों का पता लगाने के लिए अटैच कर सकती है। यह भी कहा जाता है कि इन्‍फ्रारेड सेंसर्स की मदद से स्‍पेशल (spatial) ऑडियो एक्‍सपीरियंस को बेहतर किया जा सकता है। 

अगर ऐपल ऐसा करती है तो भविष्‍य में उसके एयरपॉड्स में एक और सुविधा मिलने लगेगी। वो जैस्‍चर कंट्रोल्‍स को भी सपोर्ट करेंगे। वह एयर जेस्‍चर हो सकते हैं जो हेड मूवमेंट के हिसाब से काम करेंगे। कैमरों के साथ ऐपल एयरपॉड्स का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन साल 2026 में शुरू हो सकता है। ऐसा हुआ तो कैमरे वाला एयरपॉड साल 2027 में दस्‍तक दे सकता है।

ऐपल के मौजूदा एयरपॉड्स की बात करें तो मार्केट में AirPods 4 मौजूद हैं। भारत में यह दो वेरिएंट में उपलब्ध हैं। AirPods 4 (बिना ANC) की कीमत भारत में 12,900 रुपये है, जबकि ANC वाले AirPods 4 की कीमत 17,900 रुपये है। AirPods 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड के अलावा एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है। ये Apple के H2 चिप पर काम करते हैं और इसमें एक नया एकोस्टिक आर्किटेक्चर है जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह साउंड की क्वालिटी में सुधार करेगा। AirPods 4 पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो, एडेप्टिव ऑडियो और कन्वर्सेशनल अवेयरनेस भी प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.