कैमरा वाले Apple AirPods पर चल रहा काम, जानें क्या हैं खासियतें

Apple कथित तौर पर एडवांस ऑडियो, हेल्थ मॉनिटरिंग और AR एक्सपीरियंस के लिए छोटे कैमरों के साथ AirPods तैयार कर रहा है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 17:05 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर छोटे कैमरों के साथ AirPods तैयार कर रहा है।
  • AirPods का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है।
  • AirPods तैयार करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

AirPods Pro 2 में Apple H2 चिप है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर एडवांस ऑडियो, हेल्थ मॉनिटरिंग और AR एक्सपीरियंस के लिए छोटे कैमरों के साथ AirPods तैयार कर रहा है। पहली बार जून 2024 में इसका पता चला था जब Apple एनालिस्ट मिंग ची कुओ ने 2026 तक इन्फ्रारेड कैमरों से लैस AirPods के बारे में खुलासा किया था। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने हाल ही में इस दावे की पुष्टि की है कि वियरेबल स्ट्रेटजी के तहत Apple कैमरे से लैस AirPods तैयार करने का काम करेगा। आइए एप्पल के के आगामी AirPods के बारे में जानते हैं।

हालांकि, इन छोटे कैमरों का सटीक कार्य अभी साफ नहीं है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वे फोटो या वीडियो कैप्चर करने के लिए ट्रेडिशनल कैमरों के बजाय मुख्य तौर पर इन्फ्रारेड सेंसर के तौर पर काम करेंगे। एक थ्योरी से पता चला है कि ये इन्फ्रारेड कैमरे स्पेटियल ऑडियो अनुभव को बेहतर कर सकते हैं, खासकर जब Apple के Vision Pro हेडसेट के साथ शामिल किया जाता है। AirPods में कैमरों का इंटीग्रेशन एडवांस ऑडियो और जेस्चर कंट्रोल से बेहतर फीचर्स प्रदान करता है।

कथित तौर पर इन कैमरे से लैस AirPods का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन 2026 के आसपास शुरू होने की उम्मीद है। वहीं 2026 या 2027 में किसी समय संभावित रिलीज हो सकता है। 

Apple को कैमरे से लैस AirPods तैयार करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेसी से संबंधित दिक्कतों की बात करें तो ऐसे पर्सनल डिवाइस में कैमरे को इंटीग्रेटेड करने से प्राइवेसी संबंधित दिक्कत पैदा होती हैं। इन दिक्कतों को प्रभावी ढंग से देखने के लिए Apple को दमदार सिक्योरिटी उपायों को लागू करने और डेटा स्टोर और इस्तेमाल के बारे में ट्रांसपेरेंट होने की जरूरत होगी। तकनीकी दिक्कतों में फोटो क्वालिटी और बैटरी लाइफ को बरकरार रखते हुए कैमरा टेक्नोलॉजी को छोटा करना काफी मुश्किल होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AirPods, Apple AirPods, AirPods with Camera

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  8. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.