Apple के AirPods, Apple Watch होंगे सुपर स्मार्ट! AI कैमरा से मिलेंगे ये चौंकाने वाले फीचर्स

कंपनी अपने नए AirPods और Apple Watch में कथित AI कैमरा फिट करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2025 18:30 IST
ख़ास बातें
  • वियरेबल की सुविधा के साथ एडवांस्ड विजुअल इंटेलिजेंस भी लाने की तैयारी
  • कंपनी ने 2 नई चिप लगभग तैयार कर ली हैं
  • नई चिप से लैस ये गैजेट्स 2027 तक लॉन्च हो सकते हैं

Apple AirPods, Apple Watch पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो जाएंगे।

Photo Credit: Macrumors

Apple अपने फैंस को नई तकनीकी के साथ जल्द ही चौंका सकती है। कंपनी अपने वियरेबल्स के लिए नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है जिससे कि Apple के गैजेट्स जैसे AirPods, Apple Watch पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट हो जाएंगे। कंपनी का मकसद वियरेबल की सुविधा के साथ एडवांस्ड विजुअल इंटेलिजेंस को भी गैजेट में जोड़ना। क्या है कंपनी की तैयारी, आइए जानते हैं विस्तार से। 

Apple अपने वियरेबल्स जैसे AirPods और Apple Watch के नए वर्जन तैयार कर रही है। ये नए वर्जन पहले से बेहद स्मार्ट होने वाले हैं। कंपनी अपने नए AirPods और Apple Watch में कैमरा भी फिट करने की तैयारी कर रही है। कहा जा रहा है कि ये नए स्मार्ट डिवाइसेज 2027 तक लॉन्च हो जाएंगे। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, दरअसल Apple ने एक नई चिप लगभग तैयार कर ली है जिसे Nevis कोडनेम दिया गया है। इसे कंपनी कथित तौर पर कैमरा से लैस अपनी नई Apple Watch में इस्तेमाल करेगी। 

इसके साथ ही कंपनी ने एक और नई चिप पर काम कर रही है जिसे Glennie कोडनेम दिया गया है। इस चिप को कंपनी नए AirPods में इस्तेमाल करेगी। कहा गया है कि ये दोनों ही चिप 2027 में लॉन्च होने वाले Apple गैजेट्स में मौजूद होंगी। संभावना है कि इससे पहले भी इन्हें लॉन्च किया जा सकता है। 

Macrumors के अनुसार पिछले साल Apple एनालिस्ट Ming-Chi Kuo कह चुके हैं कि कंपनी अपने AirPods में इंफ्रारेड कैमरा इस्तेमाल करेगी जिससे कि Vision Pro में स्पेशियल ऑडियो अनुभव को बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा ये कैमरा एयर जेस्चर कंट्रोल, और हाथों की गतिविधि को भी बेहतर तरीके से पहचानने में मदद करेंगे। AI का इन गैजेट्स में अहम रोल होगा। 
Advertisement

Apple Watch की जहां तक बात है, फ्यूचर मॉडल्स में कंपनी स्क्रीन एरिया में एक कैमरा फिट कर सकती है। यह अपकमिंग Apple Watch Ultra में Digital Crown के पास भी देखने को मिल सकता है। कैमरा के आने से वियरेबल में विजुअल इंटेलिजेंस कई गुना बढ़ जाएगा जिससे कि यूजर को अपने आसपास की जानकारी मिलती रहेगी और दिशाओं की सटीकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी। हालांकि ये कैमरा फोटो खींचने या FaceTime जैसे फीचर्स के लिए नहीं होंगे बल्कि ये ऑन डिवाइस AI फीचर्स की तरह इस्तेमाल होंगे जो विजुअल डेटा उपलब्ध करवाएंगे। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black

Display Size

42mm

Compatible OS

iOS 11.3 or Above

Strap Material

Milanese

Dial Shape

Rectangle

Display Type

OLED Retina

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.