• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Ambrane Dots 38, NeoBuds 33 ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स Voice Assistant सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Ambrane Dots 38, NeoBuds 33 ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स Voice Assistant सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Ambrane Dots 38 को 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट से आप इसे डिस्काउंटेड कीमत में 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं।

Ambrane Dots 38, NeoBuds 33 ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स Voice Assistant सपोर्ट के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Ambrane Dots 38 का चार्जिंग केस देगा 16 घंटे तक की बैटरी लाइफ
  • दोनो ईयरफोन के चार्जिंग केस में मौजूद है 300 एमएएच की बैटरी
  • Ambrane NeoBuds 33 का चार्जिंग केस देगा 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ
विज्ञापन
Ambrane Dots 38 और NeoBuds 33 true wireless stereo (TWS) ईयरफोन्स क भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 2,499 रुपये और 1,799 रुपये है। दोनों ही ईयरफोन IPX4 वाटर रसिस्टेंस रेटिंग के साथ आते हैं। इन वायरलेस ईयरबड मॉडल्स में काफी कुछ एक समान है, जिसमें चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता, ड्राइवर्स के साइज़ के साथ-साथ ब्लूटूथ वी5.0 शामिल हैं। Ambrane Dots 38 और NeoBuds 33 दोनों में टच-सेंसिटिवी एरिया फीचर किया गया है, ताकि म्यूज़िक व कॉलिंग को कंट्रोल किया जा सके। हालांकि, दोनों में मौजूद प्रमुख अंतर की बात करें, तो एम्ब्रन डॉट्स 38 सिंगल चार्ज पर दोनों में से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है।
 

Ambrane Dots 38, Ambrane NeoBuds 33 price in India, availability

Ambrane Dots 38 कंपनी की वेबसाइट पर व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है। Amazon लिस्टिंग पर यह ईयरफोन्स फिलहाल आउट-ऑफ-स्टॉक दिखा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, यह ईयरफोन Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें 2,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है, लेकिन कंपनी की वेबसाइट से आप इसे डिस्काउंटेड कीमत में 1,299 रुपये में खरीद सकते हैं।

Ambrane NeoBuds 33 भी खरीद के लिए कंपनी की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हैं। इन ईयरफोन्स को 1,799 रुपये में लॉन्च किया गया है, लेकिन इसे आप Ambrane ऑनलाइन स्टोरेज से महज 1,199 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि Amazon और Flipkart पर इसे 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। ईयरफोन्स में आपको ब्लैक, इंडिगो ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Ambrane Dots 38 specifications

Ambrane Dots 38 ईयरफोन्स मजबूत वायरलेस कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ वी5.0 के साथ आते हैं। इनमें 10mm डायनमिक ड्राइवर्स और कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक दिए गया है। इनमें मल्टीपल टच सेंसर मौजूद हैं, जो कि म्यूज़िक कंट्रोल करने, कॉल करने व वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जैसे कि हमने बताया यह ईयरबड्स IPX4 वाटर रसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं।

बैटरी की बात करें, तो Ambrane Dots 38 ईयरबड्स को लेकर दावा किया गया है कि यह 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं और चार्जिंग केस के साथ इसमें 16 घंटे तक की बैटरी क्षमता मिलती है। प्रत्येक ईयरबड्स में 40एमएएच की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 300 एमएएच की बैटरी दी गई है। Ambrane, के अनुसार, ईयरफोन्स को यूएसबी टाइप-सी केबल के साथ 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
 

Ambrane NeoBuds 33 specifications

AmbraneNeoBuds 33 ईयरफोन्स के स्पेसिफिकेशन Ambrane Dots 38 से मेल खाते हैं। इनमें भी ब्लूटूथ वी5.0 और 10mm डायनमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ईयरफोन्स में कॉलिंग के लिए इन-बिल्ट माइक और मल्टीपल टच सेंसर मौजूद हैं, जो कि म्यूज़िक कंट्रोल करने, कॉल करने व वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। Ambrane Dots 38 की तरह यह ईयरफोन्स भी IPX4 वाटर रसिस्टेंट रेटिंग के साथ आते हैं।

Ambrane NeoBuds 33 को लेकर दावा किया गया है कि सिंगल चार्ज पर Ambrane Dots 38 की तुलना में थोड़े कम समय की यूसेज प्रदान करता है। इसे सिंगल चार्ज पर आप 3.5 घंटे तक इस्तेमल कर सकते हैं। वहीं, इसके चार्जिंग केस की बैटरी क्षमता 15 घंटे तक की है। प्रत्येक ईयरबड्स में 35 एमएएच की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 300 एमएएच की बैटरी दी गई है। Ambrane के अनुसार, ईयरफोन्स को यूएसबी टाइप-सी केबल के साथ 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Headphone TypeIn-Ear
Microphoneहां
ConnectivityTrue Wireless Stereo (TWS)
TypeEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  4. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  9. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  10. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »