अमेज़न इंडिया का इंटरनेशनल डील्स डेः स्मार्टवॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर छूट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 13 जुलाई 2016 18:11 IST
अमेज़न इंडिया ने नए इंटरनेशनल डील्स डे की शुरुआत की है। यहां पर ग्राहक कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर छूट पा सकते हैं। नए ऑफर के बारे में इस ई-कॉमर्स रिटेलर ने बताया है कि इच्छुक ग्राहक इंटरनेशनल ब्रांड पर छूट पाएंगे। अमेज़न इंटरनेशनल डील्स डे में फिटबिट, जॉबोन, पेबल, इयॉन ऑडियो, सिल्वरस्टोन, कॉन्ग, एरोपोस्टेल और ग्रोप्रो जैसे इंटरनेशनल ब्रांड के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। ध्यान रहे कि इनमें से ज्यादातर ऑफर सिर्फ बुधवार को मिलेंगे।

इच्छुक ग्राहक बोस साउंडट्रू अराउंड-ईयर को इस डील के तहत 7,980 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसकी कीमत 14,500 रुपये है। पेबल के कई स्मार्टवॉच भी इस इंटरनेशनल डील्स डे का हिस्सा हैं। ऑफर के तहत पेबल क्लासिक 310बीएल 4,199 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 5,999 रुपये है। पेबल टाइम की कीमत 9,999 रुपये है जबकि यह 6,999 रुपये में मिलेगा। आम तौर पर 13,599 रुपये में मिलने वाला पेबल टाइम राउंड ऑफर के तहत 9,449 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक पेबल टाइम स्टील को 11,339 रुपये में खरीद सकते हैं, इसकी कीमत 15,999 रुपये है।

इंटरनेशनल डील्स डे के तहत फिटबिट वियरबेल के प्रोडक्ट भी उपलब्ध हैं। फिटबिट चार्ज 11,999 रुपये में मिल रहा है जबकि इसकी कीमत 14,999 रुपये है। फिटबिट ब्लेज़ की कीमत 19,999 रुपये है और यह 15,999 में बिक रहा है। फिटबिट अल्टा फिटनेस ट्रैकर 11,699 रुपये में मिल रहा है। फिटबिट चार्ज रिस्टबैंड 9,199 रुपये में उपलब्ध है और इसकी कीमत 11,499 रुपये है। 8,499 रुपये का फिटबिट फ्लैक्स एक्टिविटी ट्रैकर का 6,799 रुपये में मिलेगा। फिटबिट सर्ज की कीमत 24,999 रुपये है लेकिन ऑफर के तहत यह 19,999 रुपये में मिल रहा है।

जॉबोन यूपी3 एक्टिविटी ट्रैकर 8,999 रुपये में मिल रहा है, यानी 11,999 रुपये की पुरानी कीमत से 3,000 रुपये सस्ता। जॉबोन यूपी3 की कीमत है 14,999 रुपये है और यह 11,999 रुपये में उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया के इंटरनेशनल डील्स डे के तहत लेनोवो योगा 500 नोटबुक की बिक्री 29,990 रुपये में हो रही है जबकि इसकी पुरानी कीमत 34,990 रुपये थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon India, Wearables
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.