• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 27 दिनों की बैटरी लाइफ, सॉलिड मजबूती के साथ Amazfit T Rex 3 स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

27 दिनों की बैटरी लाइफ, सॉलिड मजबूती के साथ Amazfit T-Rex 3 स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

यह वॉच मिलिट्री ग्रेड ड्यूरैबिल‍िटी के साथ आती है और 70 डिग्री हीट से लेकर माइनस 30 डिग्री तक कंडीशंस में काम कर सकती है।

27 दिनों की बैटरी लाइफ, सॉलिड मजबूती के साथ Amazfit T-Rex 3 स्‍मार्टवॉच लॉन्‍च, जानें प्राइस

इसकी 700 एमएएच बैटरी नॉर्मल यूज में 27 दिन चल सकती है। हैवी यूज में 13 दिन चलने का दावा है।

ख़ास बातें
  • Amazfit T-Rex 3 स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • 19999 रुपये कीमत में लॉन्‍च हुई नई वॉच
  • मिल‍िट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन और कई खूबियों से है पैक
विज्ञापन
Amazfit T-Rex 3 Smartwatch Launched : अमेजफ‍िट ने भारत में एक नई रगड स्‍मार्टवॉच Amazfit T-Rex 3 को लॉन्‍च किया है। इसमें 1.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है, जिसकी पीक ब्राइटनैस 2 हजार निट्स है। यह वॉच मिलिट्री ग्रेड ड्यूरैबिल‍िटी के साथ आती है और 70 डिग्री हीट से लेकर माइनस 30 डिग्री तक कंडीशंस में काम कर सकती है। नई अमेजफ‍िट वॉच में 177 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। GPS भी इनबिल्‍ट है, जिससे आप ऑफलाइन रहकर भी मैप पर अपनी लोकेशन देख पाएंगे। 
 

Amazfit T-Rex 3 Price in india, availability

Amazfit T-Rex 3 को ओनिक्‍स और लावा कलर्स में लाया गया है। इसकी कीमत 19,999 रुपये है। यह वॉच एमेजॉन और अमेजफ‍िट इंडिया की वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। फ‍िलहाल कंपनी ओनिक्‍स वेरिएंट को बेच रही है। लावा कलर्स में यह अगले महीने आ सकती है। 
 

Amazfit T-Rex 3 Specifications, features 

Amazfit T-Rex 3 में स्‍टेनलेस स्‍टील बेजल्‍स हैं और मिड‍िल का फ्रेम पॉलिमर है। इसमें 1.5 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 480×480 पिक्‍सल्‍स है। डिस्‍प्‍ले में गोरिल्‍ला ग्‍लास प्रोटेक्‍शन के साथ 2000 निट्स की ब्राइटनैस मिलती है। 

Amazfit T-Rex 3 में Bluetooth 5.2 BLE का सपोर्ट है। यह डुअल बैंड और 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग से पैक्‍ड है। वॉच की मदद से ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का लेवल मापा जा सकता है। यह हार्ट रेट, स्‍लीप, ब्रीदिंग आदि को भी मॉनिटर करती है। महिलाएं अपनी मेन्‍स्‍टुअल साइकल को याद रख सकती हैं। 

कई सेंसर इसमें दिए गए हैं जैसे- जायरोस्‍कोप, जियोमैग्निेटिक, बारोमीट्रिक, एंबिएंट लाइट सेंसर और  टेंपरेचर सेंसर। Amazfit T-Rex 3 सपोर्ट करती है 177 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड। इसे एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसेज से कनेक्‍ट किया जा सकता है। वॉच को मिलिट्री ग्रेड सर्टिफ‍िकेशन मिला है यानी यह काफी मजबूत बनाई गई है। 

इसमें 26 जीबी स्‍टोरेज है, जिससे आप अपने पसंदीदा गानों और लोकेशन से जुड़ा डेटा स्‍टोर कर पाते हैं। इसकी 700 एमएएच बैटरी नॉर्मल यूज में 27 दिन चल सकती है। हैवी यूज में 13 दिन और बैटरी सेवर मोड में 40 दिनों तक चल जाती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »