Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm स्मार्टवॉच हुई टैक्टिकल ब्लैक में लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Amazfit ने अमेरिकी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच T-Rex 3 Pro 44 मिमी का नया टैक्टिकल ब्लैक वर्जन पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 नवंबर 2025 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit T-Rex 3 Pro 44 मिमी में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Amazfit T-Rex 3 Pro 44 मिमी 180+ एक्टिविटी मोड का सपोर्ट करती है।
  • Amazfit T-Rex 3 Pro 44 मिमी रूट प्लानिंग का सपोर्ट करती है।

Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेस्ट है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने अमेरिकी बाजार में अपनी नई स्मार्टवॉच T-Rex 3 Pro 44 मिमी का नया टैक्टिकल ब्लैक वर्जन पेश कर दिया है। यह कलर वेरिएंट इसी महीने की शुरुआत में चीन में Onyx Black के तौर पर लॉन्च हुआ था। इसके अलावा यह Amazfit के यूरोपीय स्टोर्स पर लिस्ट हो गई है, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही यूरोप में भी उपलब्ध होगी। यहां हम आपको Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे है।

Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm Tactical Black Price

Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm Tactical Black की कीमत अमेरिका में अब 379.99 डॉलर (लगभग 33,919 रुपये) है जो कि असली 399.99 डॉलर (लगभग 35,704 रुपये) कीमत से 20 डॉलर (लगभग 1,785 रुपये) का डिस्काउंट है।

Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm Tactical Black Features 

Amazfit T-Rex 3 Pro 44 mm के टैक्टिकल ब्लैक मॉडल में मौजूदा 44 मिमी और 48 मिमी वेरिएंट जैसे समान फीचर्स हैं। इसमें फ्रेम में बिल्ट-इन ड्यूल कलर टॉर्च है, जो रेगुलर T-Rex 3 के मुकाबले में अपग्रेड है। T-Rex 3 Pro 44 mm में 1.32  इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच सिंगल चार्ज में सामान्य उपयोग के साथ 19 दिनों तक चल सकती है। इस वॉच को ड्यूराबिलिटी और आउटडोर उपयोग के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यह वॉच रोजाना के इस्तेमाल के लिए कई टूल के साथ आती है।

Amazfit T-Rex 3 Pro 44 मिमी रूट प्लानिंग और ऑफलाइन मैप्स का सपोर्ट करती है। आउटडोर एक्टिविटी के दौरान ज्यादा सटीक ट्रैकिंग के लिए 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम का उपयोग करता है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए एक बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन भी है। यह 180 से ज्यादा एक्टिविटी मोड के साथ हार्ट रेट, स्किन टेंप्रेचर और स्लीप के लिए हेल्थ ट्रैकिंग का सपोर्ट करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazfit

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.