Amazfit POP 2 को सिर्फ 3,299 रुपये में खरीदने का मौका, Realme और OnePlus को देती है टक्कर

Amazfit POP 2 की कीमत 3,999 रुपये है। मगर यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर कुछ समय के लिए 3,299 रुपये में उपलब्ध है।

Amazfit POP 2 को सिर्फ 3,299  रुपये में खरीदने का मौका, Realme और OnePlus को देती है टक्कर

Photo Credit: Amazfit

Amazfit POP 2 में 1.78 इंच की HD क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Amazfit POP 2 में 1.78 इंच की HD क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले है।
  • Amazfit POP 2 फिलहाल 3,299 रुपये में मिल रही है।
  • Amazfit POP 2 में 270mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Amazfit ने बीते हफ्ता POP 2 स्मार्टवॉच पेश की थी, जो भारत में नई बजट प्राइस में आने वाली स्मार्टवॉच है। इस स्मार्टवॉच की कीमत 4 हजा रुपये से कम है और यह मार्केट में Noise ColorFit Pro 4, Realme Watch 3 Pro और OnePlus Nord Watch को टक्कर देती है। अब यह स्मार्टवॉच ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। आइए इस स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Amazfit POP 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Amazfit POP 2 की कीमत 3,999 रुपये है। मगर यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल साइट पर कुछ समय के लिए 3,299 रुपये में उपलब्ध है। इसकी बिक्री आज यानी कि 12 बजे से शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन यानी कि ब्लैक और पिंक में उपलब्ध होगी।
 

Amazfit POP 2 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स Amazfit POP 2 में 1.78 इंच की HD क्वालिटी AMOLED डिस्प्ले है। यह वॉच 150+ से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेस और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले प्रदान करती है। इस स्मार्टवॉच में 5 मीटर वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग और एल्यूमिनियम एलॉय बॉडी दी गई है। इसके दाईं ओर बटन दिया गया है। Amazfit POP 2 में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और इनेक्टिव रिमाइंडर दिया गया है। इस वॉच में 100 से ज्यादा अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं।

आपको बता दें कि इस वॉच में ब्लूटूथ फोन कॉल्स के लिए बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। इसके अलावा इसमें बिल्ट इन वॉयस एसिस्टेंट दिया गया है। यह स्मार्टवॉच सोशल मीडिया, वैदर, कैलेंडर रिमाइंडर्स और अन्य चीजों की नोटिफिकेशंस प्रदान करती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 270mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 10 दिनों तक चल सकती है। यह ऐप Zepp OS को सपोर्ट करती है और इसमें ब्लूटूथ 5.2 दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »