हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Amazfit ने बाजार में Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2026 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Helio Strap Pro में बायट्रैकर 6.0 PPG (5PD + 2LED) है।
  • Amazfit Helio Strap Pro की कीमत 199.99 USD (लगभग 18,885 रुपये) है।
  • Amazfit Helio Strap Pro में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक है।

Amazfit Helio Strap Pro में में बायट्रैकर 6.0 PPG (5PD + 2LED) है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने बाजार में Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च कर दिया है। यह खास तौर पर HYROX और हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए डिजाइन किया गया है। यह बिना स्क्रीन वाला ट्रेनिंग सिस्टम ओरिजिनल Helio Strap को और बेहतर बनाता है। इसमें कमर पर लगने वाला एक दूसरा मोशन सेंसर भी दिया गया है। इस कंबाइंड सेटअप के जरिए हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग के दौरान कार्डियो, मूवमेंट क्वालिटी और मसल्स पर पड़ने वाले लोड का पूरा एनालिसिस होता है। आइए Amazfit Helio Strap Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Amazfit Helio Strap Pro Price

Amazfit Helio Strap Pro की कीमत 199.99 USD (लगभग 18,885 रुपये) है। यह डिवाइस जून 2026 के आखिर में बिक्री के लिए Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा।

Amazfit Helio Strap Pro Features & Specifications

Helio Core Motion HR (Arm/Wrist): यह प्लास्टिक मैटेरियल से तैयार मरकरी ग्रे में आता है। इसमें बायट्रैकर 6.0 PPG (5PD + 2LED) है। यह एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और जियोमैग्नेटिक सेंसर है। इसके अलावा टेंप्रेचर सेंसर है।डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 33.96 मिमी, चौड़ाई 24.29 मिमी और मोटाई 11.25 मिमी और वजन 11.4 ग्राम है। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 11 दिनों तक चलती है। इसमें पानी से बचाव के लिए 5 ATM रेटिंग है जो कि 50 मीटर तक गहरे पानी में रह सकती है।

Helio Core Motion HR Waist: यह प्लास्टिक मैटेरियल से तैयार ब्लैक कलर में आता है। इसमें बायट्रैकर 6.0 PPG (5PD + 2LED) है। यह एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और जियोमैग्नेटिक सेंसर है। इसमें दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 44 दिनों तक चलती है। इसमें पानी से बचाव के लिए 5 ATM रेटिंग मिलती है जिससे 50 मीटर तक गहरे पानी में बचाव रहता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 33.96 मिमी, चौड़ाई 24.29 मिमी और मोटाई 11.25 मिमी और वजन 10.7 ग्राम है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.