Amazfit GTS 4 लॉन्च, एक बार चार्ज होकर 8 दिन चलेगी बैटरी, कम दाम में Apple को टक्कर

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Amazfit GTS 4 प्रीमियम स्मार्टवॉच में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन HD 390x450 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 09:06 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit GTS 4 को Amazfit और Amazon पर 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Amazfit GTS 4 प्रीमियम स्मार्टवॉच में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Amazfit GTS 4 में 300mAh की बैटरी दी गई है।

Amazfit GTS 4 में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit GTS 4 को भारतीय बाजार में आज यानी कि सोमवार को लॉन्च कर दिया गया है। यह मार्केट में तीसरी GT 4 सीरीज वॉच है जो कि भारत में आ रही है। कंपनी ने पहले Amazfit GTS 4 Mini और GTR 4 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च की हैं। 15,000 रुपये में आने वाली Amazfit GTS 4 को भारत में प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में रखा गया है। इस स्मार्टवॉच में काफी अलग फीचर्स हैं, जिसमें बिल्ट इन ड्यूल बैंड सर्कुलरी पोलाराइज्ड जीपीएस एंटीना टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग करती है। The Amazfit GTS 4 को GTR 4 के साथ 1 सितंबर को ग्लोबली पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।
 

Amazfit GTS 4 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Amazfit GTS 4 को Amazfit India साइट और Amazon पर 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बिक्री की बात करें तो यह पहली बार 22 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो Amazfit स्मार्टवॉच Infinite Black, Misty White और Rosebud Pink कलर्स में आएगी।
 

Amazfit GTS 4 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Amazfit GTS 4 प्रीमियम स्मार्टवॉच में 1.75 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन HD 390x450 पिक्सल है। इस वॉच में 150 वॉच फेस और ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले है। Amazfit GTS 4 में दाईं ओर नेविगेशन क्राउन के साथ लाइटवेट एल्युमिनियम एलॉय मिडल फ्रेम दिया गया है।
Advertisement

Amazfit GTS 4 में रियल टाइम नेविगेशन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बिल्ट इन ड्यूल बैंड सर्कुलरली-पोलाराइज्ड जीपीएस एनटीना टेक्नोलॉज और 6 सैटेलाइट पॉजिशनिंग सिस्टम के सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें 150 स्पोर्ट्स मोड्स दिया गया है। smartwatch is programmed to automatically recognise 15 strength training exercises and eight sports.

Amazfit स्मार्टवॉच में ऑल न्यू BioTracker 4.0 PPG बायोमैट्रिक ऑप्टीकल सेंसर है। यह सेंसर 24/7 हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग करता है। यह स्मार्टवॉच Zepp OS 2.0 पर काम करती है, जिसके साथ रिच इकोसिस्टम मिनी ऐप्स, GoPro और होम कनेक्ट शामिल है। इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है जो कि ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है। बैटरी के लिए इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 8 घंटे तक चल सकती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.