Amazfit GTR 4 नए वर्जन का टीजर जारी, AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, GPS के साथ 14 दिनों तक चलेगी बैटरी

Amazfit GTR 4 के नए वर्जन में नई 1.45 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अगस्त 2024 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit GTR 4 के नए वर्जन में 1.45 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Amazfit GTR 4 की बैटरी फुल चार्ज करने पर 14 दिनों तक चल सकती है।
  • Amazfit GTR 4 स्मार्टवॉच का नया वर्जन Zepp OS 2.0 पर चलेगा।

Amazfit GTR 4 में 1.45 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit जल्द ही बाजार में Amazfit GTR 4 का नया वर्जन लेकर आने वाला है। Amazfit GTR 4 भारत में 2022 में पेश हुई थी और लिमिटेड वेरिएंट ग्लोबल स्तर पर बीते साल पेश किया गया था। हाल ही में एक टीजर में आगामी स्मार्टवॉच के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Amazfit GTR 4 के नए वर्जन के डिजाइन से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazfit GTR 4 Price, Availability


Amazfit GTR 4 के नए वर्जन की कीमत का खुलासा लॉन्च के वक्त होगा। Amazfit GTR 4 का नया वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, आधिकारिक रिलीज की तारीख अभी भी साफ नहीं है। GTR 4 ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए बेची जाएगी। 


Amazfit GTR 4 Specifications


अमेजन माइक्रोसाइट में Amazfit ने पुष्टि की है कि Amazfit GTR 4 के नए वर्जन में नई 1.45 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले होगी। यह स्मार्टवॉच 200 से ज्यादा वॉच फेस और 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड के साथ ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि नई स्मार्टवॉच 8 स्पोर्ट्स मोड और यहां तक ​​कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्ससाइज को डिटेक्ट कर सकती है। यह वॉच लाइव स्पोर्ट्स डाटा ब्रॉडकास्ट भी प्रदान करती है। Amazfit GTR 4 का नया वर्जन Zepp OS 2.0 पर चलेगा। यह वॉच मिनी ऐप, गेम और अमेजन एलेक्सा के साथ-साथ एक ऑफलाइन वॉयस एसिस्टेंट भी प्रदान कर सकती है।

Amazfit की इस स्मार्टवॉच में 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मैपिंग और स्ट्रैस लेवल ट्रैकिंग फीचर शामिल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह वॉच एक बार फुल चार्ज करने पर यह 14 दिनों तक चल सकती है। ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करने वाली Amazfit की यह स्मार्टवॉच एक माइक्रोफोन और स्पीकर से लैस है। अन्य फीचर्स में पीकबीट्स वर्कआउट स्टेटस एल्गोरिदम, एडिडास रनिंग और स्ट्रावा सिंक और सटीक ट्रैकिंग के लिए जीपीएस शामिल हैं।  पोस्टर इमेज में वॉच को कम से कम दो स्ट्रैप वेरिएंट में दिखाया गया है। यह साफ नहीं है कि स्ट्रैप किस मैटेरियल से तैयार किए गए हैं, लेकिन ब्राउन और ब्लैक कलर का ऑप्शन है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Premium build quality, swimproof
  • Large and crisp AMOLED display
  • Zepp OS works smoothly
  • Accurate health and fitness tracking
  • Excellent battery life
  • Works with iOS and Android phones
  • Bad
  • Zepp companion app isn’t the easiest to use
  • Limited third-party app support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Round
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.