Amazfit Bip U स्मार्टवॉच भारत में 3,999 रुपये में लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। हालांकि पहली सेल के बाद स्मार्टवॉच की कीमत बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Bip U को भारत में पहली सेल पर 3,499 रुपये में बेचा जाएगा
  • 16 अक्टूबर को होगी इसकी पहली सेल
  • स्ट्रैस, मैंस्ट्रूअल ट्रैकिंग के साथ ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ फीचर भी शामिल

Amazfit Bip U की भारत में कीमत 3,999 रुपये है

Amazfit Bip U स्मार्टवॉच को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट वॉच 9 दिनों की बैटरी लाइफ दे सकती है और 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। अमेज़फिट बिप यू डिस्प्ले कस्टमाइजेशन के लिए 50 से अधिक वॉच फेस के साथ आता है और स्ट्रैस, मैंस्ट्रूअल साइकल की ट्रैकिंग और यहां तक कि आपको सांस लेने के व्यायाम भी करवा सकता है। नई Amazfit Bip U में 5 एटीएम वाटर रेसिस्टेंट फीचर है और इसमें 1.43-इंच एचडी टीएफटी-एलसीडी कलर डिस्प्ले मिलता है।
 

Amazfit Bip U price in India, sale details

नई Amazfit Bip U स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 3,499 रुपये है। वियरेबल को Amazon.in और Amazfit इंडिया की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। बिक्री 16 अक्टूबर, शुक्रवार से शुरू होगी। पहली सेल के बाद बिप यू की कीमत 3,999 रुपये हो जाएगी। यह ब्लैक, पिंक और ग्रीन रंग के विकल्पों में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Amazfit Bip U specifications, features

अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच में 1.43 इंच TFT कलर डिस्प्ले के साथ 2.5D ग्लास और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग दी गई है। इसमें 320x302 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद है और इसकी बॉडी को पॉलीकार्बोनेट से बनाया गया है। स्मार्टवॉच के स्ट्रैप में आप सिलिकॉन रबड़ स्ट्रैप मिलेगा। अमेज़फिट बिप यू में एंड्रॉयड से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट दिया गया है, जबकि iSO डिवाइस को इससे कनेक्ट करने के लिए Zepp app की जरूरत पड़ेगी। यह वॉच RTOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगी। इसके अलावा अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच 5 ATM वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है।

कंपनी के अनुसार, अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच में 225 एमएएच बैटरी दी गई है, जो कि सिंगल चार्ज पर 9 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। वहीं, इसको फुल चार्ज होने में दो घंटे का समय लगता है। इसमें BioTracker 2 PPG बायोलॉजिकल ऑप्टिकल सेंसर और 6 एक्सिस ऐक्सेलरेशन सेंसर दिया गया है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम, स्लिप क्वालिटी मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीज़न लेवल सेंसर, मैंस्ट्रूअल साइकल ट्रैकर और 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स फीचर किए गए हैं।
Advertisement

अमेज़फिट बिप यू स्मार्टवॉच का इस्तेमाल आप स्टैंडर्ड स्मार्टवॉच के रूप में भी कर सकते हैं, जिसमें आपको नोटिफिकेशन, कंट्रोल म्यूज़िक, सेटिंग्स अलार्म, फोन के कैमरा की रिमोट कंट्रोलिंग आदि की सुविधा मिलती है। इसके अंदर 50 वॉच फेस मौजूद हैं। 40.9x35.5x11.4mm के अमेज़फिट बिप यू का भार 31 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.