Amazfit Bip S स्मार्टवॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर के साथ भारत में हुई लॉन्च, 4,999 रुपये है कीमत

Amazfit Bip S पॉलीकार्बोनेट से बनाई गई है, जिसके कारण इसका बिना स्ट्रैप के वज़न केवल 19 ग्राम और स्ट्रैप के साथ 31 ग्राम होता है। अमेज़फिट बिप एस की भारत में कीमत 4,999 रुपये है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जून 2020 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Bip S की भारत में कीमत 4,999 रुपये है
  • हार्ट रेट मॉनिटरिंग और वाटर रेसिस्टेंट फीचर से लैस आती है स्मार्टवॉच
  • Amazon, Flipkart और Myntra समेत कई ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर में होगी उपलब्ध

Amazfit Bip S की भारत में कीमत 4,999 रुपये है

Xiaomi समर्थित वीयरेबल ब्रांड Huami ने भारत में Amazfit Bip S स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। नई स्मार्टवॉच 5 एटीएम वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड के साथ आती है और 40 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा करती है। यह जीपीएस सपोर्ट से लैस आती है। इसके जरिए यूज़र्स अपने स्मार्टफोन पर म्यूज़िक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। Amazfit Bip S को जनवरी में CES 2020 में पेश किया गया था और अब इसे आखिरकार भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है। यह पिछले साल भारत में लॉन्च किए गए Amazfit Bip Lite के अपग्रेड के रूप में आया है।
 

Amazfit Bip S price in India, availability details

भारत में अमेज़फिट बिप एस की कीमत 4,999 रुपये है। स्मार्टवॉच Amazon, Flipkart और Myntra के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर जैसे क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और पूर्विका मोबाइल्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। इसके अलावा यह देश में Amazfit साइट के जरिए भी बेची जाएगी। Huami ने भारत में Amazfit Bip S को बेचने के लिए आयातक PR Innovations के साथ अपनी साझेदारी को बनाए रखा है।
Advertisement
 

Amazfit Bip S specifications, features

अमेज़फिट बिप एस पॉलीकार्बोनेट से बनाई गई है, जिसके कारण इसका बिना स्ट्रैप के वज़न केवल 19 ग्राम और स्ट्रैप के साथ 31 ग्राम होता है। इसके आयताकार डायल का साइज़ 42x35.3x11.4 मिलीमीटर है। यह कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 के साथ आता है और लोकेशन ट्रैकिंग के लिए जीपीएस और ग्लोनास से लैस आता। इसमें 1.28 इंच का ट्रांसफ्लेक्टिव कलर टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 176x176 पिक्सल है। यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर भी सपोर्ट करता है। इसमें 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ला 3 टेम्पर्ड ग्लास टचस्क्रीन आती है और एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग भी शामिल है।

Amazfit Bip S में 200mAh की बैटरी है, जो लगभग 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है और Huami का दावा है कि बेसिक इस्तेमाल के साथ यह 40 दिनों तक चल सकती है। यदि आप Amazfit Bip S पर लगातार GPS का उपयोग करते हैं, तो यह 22 घंटे तक चलेगी। घड़ी में Amazfit OS चलता है और सेंसर में PPG बायो-ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर, 3-एक्सिस एक्सेलेरेशन सेंसर और 3-एक्सिस जियोमैग्नेटिक सेंसर शामिल हैं। अमेज़फिट बिप एस 5ATM वाटर रेसिस्टेंट फीचर से लैस आती है। इसमें निरंतर हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर शामिल है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच 10 स्पोर्ट्स मोड से लैस आती है और घड़ी का उपयोग करके आप अपने फोन पर म्युज़िक को कंट्रोल कर सकते हैं, साथ ही रिमाइंडर और मौसम की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Compatible OS

Android 5.0/ iOS 10.0 and above

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Rectangle

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.