Amazfit Bip 6 Review : वैल्यू फॉर मनी

Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच एल्युमीनियम एलॉय के साथ आती है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव और प्रीमियम दिखती है। यह स्मार्टवॉच काफी हल्की है और आप जब डेली रूटीन में इस स्मार्टवॉच को पहनेंगे तो आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 26 मई 2025 09:00 IST
आज की भागदौड़ वाली जिदंगी में हेल्थ मॉनिटरिंग अब बहुत जरूरी हो गई है। इसके लिए आज से समय में स्मार्टवॉच से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। आप स्मार्टवॉच पर ने केवल हेल्थ मॉनिटरिंग कर सकते हैं बल्कि आप मोबाइल के नोटिफिकेशन या फिर फोन पिक और ड्रॉप भी कर सकते हैं। यहीं कारण है कि मार्केट में आपको तमाम प्राइस रेंज में कई कंपनियों की स्मार्टवॉच मिल जाएगी। लेकिन मार्केट में एक अच्छी स्मार्टवॉच को चुनना भी अपने आप में एक बड़ा काम है। Amazfit भारतीय स्मार्टवॉच मार्केट में लीडर है। Amazfit ने हाल में Amazfit BIP 6 को भारत में लॉन्च किया है। भारतीय मार्केट में इसकी कीमत 7,999 रुपये है। BIP Series भारत में कंपनी की पॉप्युलर सीरीज है, जो वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। हमने इस स्मार्टवॉच को इस्तेमाल किया और हम आपको यहां इसकी परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं...
 
 

Amazfit BIP 6: Design

BIP 6 स्मार्टवॉच एल्युमीनियम एलॉय के साथ आती है, जो देखने में काफी अट्रैक्टिव और प्रीमियम दिखती है। यह स्मार्टवॉच काफी हल्की है और आप जब डेली रूटीन में इस स्मार्टवॉच को पहनेंगे तो आपको किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आने वाली स्मार्टवॉच का वजन बिना स्ट्रैप के 27.9 ग्राम है। स्मार्टवॉच के डायमेंशन की बात करें तो यह 46.3x40.2x10.45mm का है। आप इस स्मार्टवॉच को चार रंगों में खरीद सकते हैं। यह कलर ऑप्शन ब्लैक, चारकोल, स्टोन और रेड हैं। रेकटेंगुलर डायल के साथ आने वाली इस स्मार्टवॉच के साइड में दो बटन आपको मिलते हैं, जो अच्छी फिनिश के साथ आते हैं।        

मैंने इस स्मार्टवॉच को सिलिकॉन मैटेरियल स्ट्रैप के साथ लगभग 24 घंटे डेली पहना, और इस दौरान इसको पहना आरामदायक था। स्मार्टवॉच में क्विक-रिलीज पिन्स हैं, जिससे आप दूसरे कलर के 22mm यूनिवर्सल स्ट्रैप को मौजूदा स्ट्रैप से बदल सकते हैं। स्मार्टवॉच के वाटर रेसिस्टेंस ग्रेड की बात करें तो यह 5 ATM रेटिंग के साथ आती है। आप इसको आसानी से पहनकर स्विमिंग कर सकते हैं, और यह खराब भी नहीं होेगी। यह लगभग 50 मीटर तक पानी के दबाव को झेल सकती है। प्राइस रेंज के हिसाब से इसका वाटर रेसिस्टेंट ग्रेड अच्छा कहा जा सकता है।    
 
 

Amazfit BIP 6: Display

Amazfit BIP 6 में दी गई स्क्रीन की बात करें तो इसमें 1.97 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो बेहद शार्प और कलरफुल है। इसकी स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 390*450 का है। आप सनलाइट में भी इसकी स्क्रीन को अच्छे से देख पाएंगे। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक जाती है। स्मार्टवॉच का टच रिस्पॉन्स काफी फास्ट है। आप इस स्मार्टवॉच को Zepp ऐप से कंट्रोल कर सकते हैं। ऐप में आपको कई वॉचफेस मिल जाएंगे, जिन्हें आप आसानी से बदल पाएंगे। इसकी स्क्रीन टैंपर्ड ग्लास और एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आती है, जिससे इसकी स्क्रीन क्लीन दिखाई देती है। साथ ही इसमें आपको स्क्रीन पर आसानी से कोई फिंगरप्रिंट या स्मज नहीं दिखाई देगा। 
 

Amazfit BIP 6 Smartwatch: Software

Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच Zepp OS 4.5 पर चलती है, जो Amazfit का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका इंटरफेस काफी  क्लीन और लैग फ्री है। इस पर आप आसानी से एक जगह से दूसरी जगह आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसमें आपको 162MB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। 
 

Amazfit BIP 6 में आपको Zepp Flow नाम का एक इनबिल्ट AI असिस्टेंट भी मिलता है, जो कंपनी का खुद का वॉयस असिस्टेंट है। आप जिस तरह एप्पल में Siri या फिर एंड्रॉयड में गूगल असिस्टेंट या फिर अमेजन में एलेक्सा का इस्तेमाल करते हैं, ठीक उसी तरह आप BIP 6 में Zepp Flow नाम के वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको एक बार सेट करने के बाद आप जो इससे कहेंगे यह आपको वह करके देगा। मैंने इसे कई बार किसी को कॉल करके, स्टैप्स काउंट और मैसेज टाइप करके देखा और यह इसमें वाकई लाजवाब था। इसके जरिए आप स्मार्टवॉच पर आने वाले नोटिफिकेशन का रिप्लाई भी कर सकते हैं। यह एक्सपीरियंस काफी अच्छा था।
 

Amazfit BIP 6: Calling Features 

Amazfit BIP 6 स्पीकर और माइक सपोर्ट के साथ आती है। इसके चलते आप आसानी से वॉच में फोन को पिक और ड्रॉप भी कर सकते हैं। फोन को पिक करने के दौरान आसानी से बात कर पाएंगे और इस दौरान रिसीवर भी आपकी आवाज को आसानी से सुन पाएगा। इंडोर में आप वॉच के जरिए ही दूसरे शख्स से बात कर सकते हैं, हालांकि आउटडोर भी आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। वॉच में ब्लूटूथ के जरिए आप इसे किसी दूसरे डिवाइस के साथ पेयर कर सकते हैं। इसके एआई असिस्टेंट की मदद से आप बिना स्मार्टफोन यूज किए किसी भी शख्स को स्मार्टवॉच के जरिए ही कॉल कर सकते हैं।
Advertisement
 

Amazfit BIP 6: Sports and Health Mode

Amazfit BIP 6 स्मार्टवॉच कई तरह ही हेल्थ मॉनिटरिंग जैसे हार्ट रेट,  SpO2, स्ट्रैस लेवल, स्टैप्स काउंड, HRV जैसी कई चीजें ट्रैैक कर सकता है। अगर आप फिटनेस फ्रीक है तो आपको इसमें 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिल जाते हैं। इनमें रनिंग, साइकलिंग, योगा, वॉकिंग, डांस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, स्कीइंग और स्विमिंग जैसे कई ऑप्शन शामिल हैं। यह वॉच वर्कआउट को ऑटोमैटिकली डिटेक्ट भी कर सकती है। आउटडोर एंडवेंचर के लिए इसमें आपको ऑफलाइन नेविगेशन भी मिल जाएगा। स्मार्चवॉच का इस्तेमाल मैंने वॉकिंग, रनिंग के लिया किया, जिसके आंकड़े लगभग सही थे। 
 

फिजिकल स्टेप्स काउंट कई बार थोड़ा गड़बड़ मिला, जो कई दूसरी कंपनियों के वॉच में भी मिलता है। REM एनालिसिस से लैस स्लीप ट्रैकिंग भी सही काम करती है। छोटे पावर नैप्स को वॉच ठीक से रिकॉर्ड करती है। आप ऐप की मदद से डेटा में स्लीप ड्यूरेशन और डीप स्लीप का काउंड देख सकते हैं।
Advertisement
 

Amazfit Bip 6: Verdict

Amazfit BIP 6 अपनी कीमत के हिसाब से एक दमदार और ऑलराउंडर स्मार्टवॉच साबित होती है। इसका प्रीमियम डिजाइन, शार्प AMOLED डिस्प्ले, और हल्का वजन इसे डेली यूज के लिए परफेक्ट बनाता है। Zepp OS पर चलने वाली यह वॉच स्मूद एक्सपीरियंस देती है और Zepp Flow AI असिस्टेंट जैसी फीचर इसे और भी स्मार्ट बना देते हैं। हेल्थ और फिटनेस के लिए इसमें 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स, SpO2, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं, जो काफी हद तक सटीक काम करते हैं। कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर का सपोर्ट मिलना इस प्राइस रेंज में एक बड़ी बात है। हालांकि स्टेप काउंट कभी-कभी थोड़ा गड़बड़ कर सकता है, लेकिन कुल मिलाकर ₹7,999 की कीमत में यह वॉच पैसा वसूल डील है और हेल्थ से लेकर स्मार्ट नोटिफिकेशन तक, हर मोर्चे पर अच्छी परफॉर्मेंस देती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
  3. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  4. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  2. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  3. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide आया IMDA सर्टिफिकेशन पर नजर, जानें सबकुछ
  5. 24000mAh बैटरी के साथ 170W आउटपुट वाला पावरबैंक Lenovo ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
  7. Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, US FCC पर हुई लिस्टिंग
  8. मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
  9. iPhone पर कैसे बनाएं दूसरा वॉट्सऐप अकाउंट, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
  10. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.