Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच लॉन्च हुई 26 दिन स्टैंडबाय टाइम, IP68 रेटिंग के साथ, जानें कीमत

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2024 15:51 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
  • कंपनी का कहना है कि यह हैवी यूसेज में 5 दिन तक चल सकती है।
  • यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में भी पड़ी रह सकती है।

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit की ओर से नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip 5 Unity को लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 320 x 280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसका फ्रेम एल्युमिनियम का बना है। स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह हैवी यूसेज में 5 दिन तक चल सकती है। जबकि सामान्य इस्तेमाल में 11 दिन तक चल सकती है। यह 26 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Amazfit Bip 5 Unity Price

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच की कीमत UK में 59.99 डॉलर जबकि US में 69.99 डॉलर (लगभग 5,835 रुपये) बताई गई है। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में भी जल्द पेश कर सकती है। अन्य मार्केट्स के लिए कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। 
Advertisement
 

Amazfit Bip 5 Unity Specifications

Amazfit Bip 5 Unity स्मार्टवॉच में 1.91 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 320 x 280 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इसका फ्रेम एल्युमिनियम का बना है। कंपनी ने इसे IP68 रेटिंग दी है। जिसके लिए कहा गया है कि यह 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरे पानी में भी पड़ी रह सकती है और चलती रह सकती है। 

हेल्थ फीचर्स की बात करें तो स्मार्टवॉच में Amazfit का BioTracker PPG बायोमीट्रिक सेंसर लगा है। यह हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग करती है। इसके अलावा यह स्ट्रेस लेवल को भी ट्रैक करती है। स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें वॉयस कमांड के लिए Amazon Alexa का सपोर्ट भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन ऐप की मदद से 70 से ज्यादा ऐप्स को सपोर्ट करती है। 
Advertisement

कंपनी ने इसमें 300 mAh की बैटरी दी है। दावा है कि यह हैवी यूसेज में 5 दिन तक चल सकती है। जबकि सामान्य इस्तेमाल में 11 दिन तक चल सकती है। यह बैटरी सेवर मोड में 26 दिन के स्टैंडबाय टाइम के साथ आती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  2. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  3. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  4. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  7. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  8. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  10. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.