30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत

साधारण इस्तेमाल में यह 30 दिन तक चल सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2026 09:40 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बॉडी Grade 5 टाइटेनियम एलॉय की बनी है।
  • यह 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
  • वॉच में 180 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Amazfit Balance Ultra स्मार्टवॉच में कंपनी ने 1.5 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया है।

Photo Credit: ITHome

Amazfit की ओर से नई स्मार्टवॉच Amazfit Balance Ultra को मार्केट में पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच में कंपनी ने 1.5 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया है। यह 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में 480x480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। कंपनी का दावा है कि हाई ब्राइटनेस के चलते डिस्प्ले दिन की रोशनी में भी चमकता है। स्मार्टवॉच में लम्बी बैटरी बैकअप का दावा किया गया है। साधारण इस्तेमाल में यह 30 दिन तक चल सकती है। वहीं, GPS मोड में यह 50 घंटे चल सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Amazfit Balance Ultra Price

Amazfit Balance Ultra को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। ITHome के अनुसार, इस स्मार्टवॉच की कीमत 4299 युआन (लगभग 60,000 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। ग्लोबल प्राइस 600 डॉलर (लगभग 56,500 रुपये) बताया गया है। कंपनी की अधिकारिक ग्लोबल वेबसाइट पर भी यह खरीद के लिए उपलब्ध होगी। 

Amazfit Balance Ultra Specifications

Amazfit Balance Ultra स्मार्टवॉच में कंपनी ने 1.5 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले इस्तेमाल किया है। यह 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच में 480x480 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। कंपनी का दावा है कि हाई ब्राइटनेस के चलते डिस्प्ले दिन की रोशनी में भी चमकता है। इसकी बॉडी Grade 5 टाइटेनियम एलॉय की बनी है और इसमें सैफायर क्रिस्टल ग्लास लगा है। स्मार्टवॉच का साइज 44.8mm का है और वजन 57 ग्राम है। कंपनी ने इसे ब्लैक, और ब्लैक-ब्राउन कलर्स में पेश किया है। 

Amazfit Balance Ultra स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। यह 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग भी है। यह स्किन टेम्परेचर, स्ट्रेस और स्लीप एनालिसिस भी कर सकती है। स्मार्टवॉच में महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग का फीचर भी है। वॉच में 180 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें बिल्ट-इन GPS दिया गया है। 

बैटरी की बात करें तो Amazfit Balance Ultra में 780mAh की बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 30 दिनों तक चल सकती है। हैवी यूज में यह 15 दिन का बैकअप दे सकती है। वहीं, जीपीएस ट्रैकिंग के साथ इसे 50 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वॉच में 10 ATM वाटर रसिस्टेंस दिया गया है। कहा गया है कि यह कठोर मौसमी परिस्थितियों में भी काम कर सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  3. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  4. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  5. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  7. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  8. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  9. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  10. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.