Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Amazfit ने न्यूयॉर्क में लॉन्च इवेंट में फिटनेस और HYROX कम्युनिटी के पैनल के साथ Amazfit Balance 3 और Amazfit Balance Ultra को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2026 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Amazfit Balance 3 में 658mAh की बैटरी दी गई है।
  • Amazfit Balance Ultra में 780mAh की बैटरी दी गई है।
  • Amazfit Balance 3 GPS के साथ 41 घंटे तक चल सकती है।

Amazfit Balance 3 में 658mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Amazfit

Amazfit ने न्यूयॉर्क में लॉन्च इवेंट में फिटनेस और HYROX कम्युनिटी के पैनल के साथ Amazfit Balance 3 और Amazfit Balance Ultra को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच Amazfit के नए हाइब्रिड ट्रेनिंग सिस्टम के प्राइमरी हार्डवेयर कंपोनेंट के तौर पर काम करती है। Balance 3 के साथ GPS के साथ 41 घंटे तक चल सकती और Balance Ultra के साथ बैटरी 30 दिनों तक चलती है। यहां हम आपको Amazfit Balance 3 और Balance Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Amazfit Balance 3, Balance Ultra Price

Amazfit Balance 3 (स्टेनलेस स्टील) की कीमत USD 369.99 (लगभग 35,445 रुपये) है। यह वॉच जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। वहीं Amazfit Balance 3 (टाइटेनियम) की कीमत USD 449.99 (लगभग 43,100 रुपये) है जो कि जल्द ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा Amazfit Balance Ultra की कीमत USD 599.99 (लगभग 57,470 रुपये) है जो कि जून से उपलब्ध होगी। यह वॉच Amazfit की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध होगी।

Advertisement

Amazfit Balance 3 Specifications

Amazfit Balance 3 की लंबाई 51.4 मिमी, चौड़ाई 51.4 मिमी, मोटाई 14.6 मिमी, वजन स्टेनलैस स्टील 62 ग्राम और टाइटेनियम 55 ग्राम है। इसमें 658mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 21 दिनों तक चलती है। हैवी उपयोग में 10 दिनों तक चलती है। GPS के साथ 41 घंटे तक चल सकती है। यह स्टेनलेस स्टील या टाइटेनियम फ्रेम / पॉलिमर शेल के साथ आती है।

Amazfit Balance Ultra Specifications

Amazfit Balance Ultra की लंबाई 51.8 मिमी, चौड़ाई 51.8 मिमी, मोटाई 15.5 मिमी और 57 ग्राम है। इसमें 780mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 30 दिनों तक चलती है। हैवी उपयोग में 15 दिनों तक चलती है। GPS के साथ 50 घंटे तक चल सकती है। फुल ग्रेड 5 टाइटेनियम (बेजल, फ्रेम, बटन, बैक कवर)/पॉलिमर केस के साथ आती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.