Amazfit Active 3 Premium लॉन्च हुई 3000 निट्स ब्राइटनेस, 4GB रैम, 12 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत

Amazfit Active 3 Premium में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 फरवरी 2026 19:22 IST
ख़ास बातें
  • यह 4GB स्टोरेज के साथ आती है।
  • कंपनी ने फिटनेस के लिए कई फीचर्स इसके अंदर दिए हैं।
  • यह स्मार्टवॉच Zepp ऐप के साथ काम करती है।

Amazfit Active 3 Premium में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: Amazfit

Amazfit Active 3 Premium को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की यह स्मार्टवॉच फिटनेस उत्साहियों के लिए काफी उपयोगी कही गई है। इसमें 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 4GB स्टोरेज के साथ आती है। कंपनी ने फिटनेस के लिए कई फीचर्स इसके अंदर दिए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी कीमत, और सभी खास स्पेसिफिकेशंस से लेकर फीचर्स तक के बारे में सबकुछ। 

Amazfit Active 3 Premium Price

Amazfit Active 3 Premium की कीमत $169.99 (लगभग 15,500 रुपये) है। इसे कंपनी ने फिलहाल अमेरिका में लॉन्च किया है। Amazfit Website पर यह खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे Apex Silver, Atlas Blue, और Aero White कलर वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। 
,

Advertisement

Amazfit Active 3 Premium Specifications

Amazfit Active 3 Premium में 1.32 इंच बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 466 x 466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। पिक्सल डेंसिटी 353ppi की है। स्मार्टवॉच में 3000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर सफायर ग्लास की सेफ्टी दी गई है। 45mm स्टेनलैस स्टीड बॉडी के साथ यह आती है। यह स्मार्टवॉच Zepp ऐप के साथ काम करती है। इसमें 4GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। 

स्मार्टवॉच में फिटनेस के शौकीनों के लिए कई तरह के उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रनिंग प्लान, स्ट्रेंथ सेशन, स्टूडियो वर्कआउट जैसे कई फीचर आते हैं। स्मार्टवॉच में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस, स्किन टेम्परेचर, स्लीप मॉनिटरिंग के लिए सेंसर दिए गए हैं। यह BioTracker PPG सेंसर से लैस है। इसके अलावा हेल्थ एसेसमेंट, स्वांस व्यायाम, फीमेल साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी हैं। कंपनी ने इसमें 170 स्पोर्ट्स मोड दिए हैं। 

Advertisement

Amazfit Active 3 Premium में Bluetooth 5.3 और BLE कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर है। स्मार्टवॉच 365mAh बैटरी से लैस है। यह 12 दिन का बैकअप दे सकती है। हैवी यूज में 7 दिन तक यह चल सकती है। लगातार GPS इस्तेमाल में यह 24 घंटे तक चल सकती है। वियरेबल को 5 ATM वाटर रसिस्टेंस से लैस किया गया है। इसका वजन 38 ग्राम बताया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.