Amazfit Active 2 भारत में 22 अप्रैल को होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन बैटरी, 60Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स

स्मार्टवॉच में कंपनी ने 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर भी दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2025 15:20 IST
ख़ास बातें
  • डिस्प्ले पर सैफायर ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है।
  • इसमें 400 से ज्यादा स्टाइलिश वॉचफेस दिए गए हैं।
  • लगातार GPS इस्तेमाल में यह सिंगल चार्ज में 21 घंटे चल सकती है।

Amazfit Active 2 में स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Amazfit भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Amazfit Active 2 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। Amazfit Active 2 को सबसे पहले साल की शुरुआत में CES में पेश किया गया था। उसके बाद कंपनी ने इसे अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया। अब भारत की बारी है। Amazfit Active 2 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी ने टीज कर दिए हैं। स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट होगा और 2000 निट्स की ब्राइटनेस होगी। स्मार्टवॉच में कंपनी ने 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर भी दिया है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Amazfit Active 2 Launch Date in India

Amazfit Active 2 का लॉन्च भारत में 22 अप्रैल को होने जा रहा है। कंपनी ने Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। लैंडिंग पेज पर स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स भी कंपनी ने जारी कर दिए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में कि भारतीय मॉडल कौन से खास फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाला है। 
 

Amazfit Active 2 Specifications

Amazfit Active 2 में स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट होगा और 2000 निट्स की ब्राइटनेस होगी। डिस्प्ले पर सैफायर ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टवॉच की मोटाई 9.9mm बताई गई है। यह स्टेनलैस स्टील बॉडी में आने वाली है। कंपनी ने इसमें लैदर और सिलिकॉन स्ट्रैप का विकल्प दिया है। यह वाटर रसिस्टेंट भी है और 5ATM वाटर रसिस्टेंस सपोर्ट के साथ आने वाली है। 

बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी ने साधारण इस्तेमाल में 10 दिन का बैटरी बैकअप देने का दावा किया है। हैवी यूसेज में यह 5 दिन चल सकती है। और लगातार GPS इस्तेमाल में यह सिंगल चार्ज में 21 घंटे चल सकती है। इसमें 400 से ज्यादा स्टाइलिश वॉचफेस दिए गए हैं। 
Advertisement

Amazfit Active 2 में कई स्मार्ट हेल्थ फीचर्स भी आते हैं। यह स्लीप ट्रैकिंग कर सकती है। फीमेल साइकल को भी मॉनिटर कर सकती है। इसमें 160 से ज्यादा वर्कआउट मोड मिल जाते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.2, बीएलई, पांच सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम और सर्कुलरली पोलराइज्ड एंटीना टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.