AirPods Pro 3 हो रहे 9 सितंबर को लॉन्च, एडवांस फीचर्स के साथ होंगी ये खासियतें

Apple 9 सितंबर को आगामी लॉन्च इवेंट Awe Dropping में नई iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ AirPods Pro 3 भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2025 12:54 IST
ख़ास बातें
  • AirPods Pro 3 में थोड़ा रिफाइन डिजाइन होगा।
  • AirPods Pro 3 में बेहतर H3 चिपसेट होने की उम्मीद है।
  • AirPods Pro 3 में बेहतर एक्टिव नॉयज कैंसलेशन होगा।

AirPods Pro 2 की बैटरी 30 घंटे चल सकती है।

Photo Credit: Apple

Apple कल यानी कि 9 सितंबर को आगामी लॉन्च इवेंट Awe Dropping में नई iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ लेटेस्ट वॉच लॉन्च करने वाली है। टेक दिग्गज इसी दिन आगामी AirPods Pro 3 भी पेश कर सकती है। सप्लाई चेन विश्लेषक मिंग-ची कुओ समेत कई सूत्रों से पता चला है कि कंपनी इस साल AirPods Pro 2 के अपग्रेड वर्जन को लॉन्च कर सकती है। बाद में अन्य फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता है। इस आगामी ईयरबड्स में कई एडवांस फीचर्स जैसे कि नया हार्ट रेट मॉनिटर शामिल होने की उम्मीद है। यहां हम आपको AirPods Pro 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

AirPods Pro 3 कब होंगे लॉन्च


Apple 2025 की दूसरी छमाही में AirPods Pro 3 लॉन्च करने वाला है, जिसका खुलासा कुओ ने एक X पोस्ट में किया। हालांकि, इस पोस्ट में कोई खास तारीख के बारे में नहीं बताया गया, लेकिन टाइमलाइन पहले की अफवाहों से मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि Apple आमतौर पर अपनी लेटेस्ट iPhone सीरीज के साथ नए AirPods मॉडल लॉन्च करता है। इससे संकेत मिलता है कि ईयरबड्स कल 9 सितंबर को Apple के लॉन्च इवेंट में पेश किए जाएंगे। आपको बता दें कि आगामी AirPods का जिक्र जून में iOS 26 कोड में भी आया था, जिससे पता चला कि प्रोडक्ट लॉन्च होने के लिए तैयार है।

हालांकि, कुओ ने बताया कि AirPods के लिए एक बड़े अपग्रेड का प्लान 2026 में बनाया गया है। उनका दावा है कि Apple नेक्स्ट जेन एयरपोड्स के साथ हार्डवेयर में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है, जिसमें ईयरबड्स में बिल्ट इन इन्फ्रारेड वाले कैमरे भी शामिल हैं। 2026 में पेश होने वाले ये एयरपोड्स नए फीचर्स के साथ आएंगे, जो कि Apple Vision Pro और उसके वर्जन के साथ भी कंपेटिबल होंगे।

AirPods Pro 3 की खासियतें

रिपोर्ट्स से पता चला है कि AirPods Pro 3 में थोड़ा रिफाइन डिजाइन और बेहतर एक्टिव नॉयज कैंसलेशन होगा। Pro 3 में बेहतर H3 चिपसेट होने की उम्मीद है। Apple अपने वियरेबल्स में हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स का विस्तार करने पर भी काम कर रहा है, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर​​ सेंसिंग और अपग्रेडेड हीयरिंग एसिस्टेंट जैसे अतिरिक्त फीचर शामिल हैं। Apple एक हियरिंग टेस्ट फीचर भी शामिल कर सकता है जो हियरिंग एबिलिटी चेक करने के लिए साउंड प्ले करता है और अगर सुनने में कोई दिक्कत होती है तो यूजर्स को डॉक्टर से मिलने की सलाह दे सकता है। ईयरबड्स में रियल-टाइम हेल्थ ट्रैकिंग के लिए एक टेंप्रेचर सेंसर भी शामिल हो सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.