Ai+ ने पेश किए NovaPods ईयरबड्स, हर यूजर्स को मिलेगा अलग अनुभव

Ai+ ने अपनी पहली ऑडियो लाइनअप NovaPods की घोषणा कर दी है जो कि 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च की जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2025 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ NovaPods की शुरुआती कीमत 1,000 रुपये से कम है।
  • NovaPods Go एक लाइट ईयरबड्स है।
  • NovaPods Air में स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट पर फोकस किया गया है।

NovaPods Go एक लाइट ईयरबड्स है।

Photo Credit: Ai+

Ai+ ने अपनी पहली ऑडियो लाइनअप NovaPods की घोषणा कर दी है जो कि 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च की जाएगी। अब ब्रांड के कनेक्टेड डिवाइस इकोसिस्टम में एक और वियरेबल ऑडियो डिवाइस जुड़ गया है। NovaPods को पूरा दिन आसानी से पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। इन ईयरबड्स से ऑडियो के साथ-साथ कंफर्टेबल फिटिंग, बेहतर डिजाइन और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। NovaPods लाइनअप में Ai+ NovaPods Go, Air, Pro, Beats और Clips शामिल हैं। आइए Ai+ NovaPods के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ai+ NovaPods Price

कीमत की बात की जाए तो Ai+ NovaPods की शुरुआती कीमत 1,000 रुपये से कम है। NovaPods लाइनअप में Ai+ NovaPods Go, Air, Pro, Beats और Clips शामिल हैं। NovaPods के पूरे स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की जानकारी लॉन्च के समय सामने आएगी। NovaPods जनवरी 2026 में ई-कॉमर्स साइट Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन पार्टनर्स के जरिए पूरे देश में उपलब्ध होंगे। इस सीरीज के सभी NovaPods एआई+ स्मार्टफोन लाइन-अप की तरह वाइब्रेंट और नए कलर में उपलब्ध होंगे।

NovaPods लाइनअप की खासियतें

NovaPods Go एक लाइट ईयरबड्स है। इनका उपयोग कहीं भी घूमते फिरते आसानी से किया जा सकता है। इनका डिजाइन पोर्टेबिलिटी और कंफर्ट पर फोकस करके किया गया है। NovaPods Air में स्टाइल के साथ-साथ कंफर्ट पर फोकस किया गया है। ये दमदार ऑडियो अनुभव प्रदान करते हैं। NovaPods Pro में बेहतरीन साउंड क्लैरिटी और एक्टिव नॉयज कैंसलेशन के साथ एक शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है।

NovaPods Beats में दमदार बेस प्रदान की जाती है। इसमें एक्टिव और वेलनेज फोकस वाले यूजर्स के लिए हार्ट रेट ट्रैकिंग और SpO2 मॉनिटरिंग की सुविधा भी मिलती है। जबकि NovaPods Clips में फैशन के साथ-साथ सुनने का बेहतर अनुभव मिलता है। ये ईयरबड्स सुनने वालों को अपने आसपास के माहौल के प्रति जागरुक रखते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.