एलोन मस्क अब इलेक्ट्रिक कार और रॉकेट और इंटरनेट से आगे बढ़कर कुछ अलग करने जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक कार, एआई चैटबॉट और स्पेस में अपने रॉकेट भेजने के बाद मस्क स्मार्टफोन लेकर आ सकते हैं जो कि एंड्रॉयड और एप्पल से काफी अलग होगा। अब ऐसा लगता है कि भविष्य में यूजर्स इंटरनेट कनेक्शन के साथ-साथ स्टारलिंक का फोन भी पा सकेंगे।
स्पेसएक्स के नए सैटेलाइट्स फर्स्ट जेनरेशन मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा पावरफुल हैं। ये ज्यादा इंटरनेट ट्रैफिक को कंट्रोल कर सकते हैं और सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को सीधे लोगों के स्मार्टफोन्स तक पहुंचा सकते हैं।