Redmi K90 Ultra में कस्टम-ट्यून्ड सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और बड़ी वाइब्रेशन मोटर हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Redmi K90 Ultra को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का मुकाबला RedMagic 11 Pro जैसे गेमिंग स्मार्टफोन्स से हो सकता है।