Realme Buds Wireless 5 ANC होंगे 16 जनवरी को लॉन्च, 38 घंटे चलेगी बैटरी
Realme भारत में Realme Buds Wireless 5 ANC को लॉन्च करने वाला है। Buds Wireless 5 ANC को realme.com, Flipkart और Amazon पर बेचा जाएगा। Realme Buds Wireless 5 ANC में 50db हाइब्रिड एक्टिव नॉयज कैंसलेशन की पुष्टि की है। इसमें एडेप्टिव 3 लेवल नॉयज रिडक्शन के साथ-साथ 4000 हर्ट्ज अल्ट्रा-वाइड बैंड नॉयज कैंसलेशन की सुविधा होगी। इसमें ENC कॉल नॉइज कैंसलेशन दिया गया है।