Oura Ring 4 भारत में हुई लॉन्च, हार्ट रेट, स्ट्रेस, स्लीप भी करेगी मॉनिटर, जानें कीमत
Oura Ring 4 भारत में लॉन्च हो गई है। Oura की ओर से यह लॉन्च की गई है जिसे कंपनी ने 2024 में ही पेश कर दिया था। अब यह खरीद के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। यह स्मार्टरिंग कई तरह के एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ आती है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो कलाई पर कोई हेल्थ या फिटनेस वियरेबल नहीं पहनना चाहते हैं, यह एक स्टाइलिश और कॉम्पेक्ट विकल्प बन जाती है