OnePlus 15 लॉन्च होगा आज, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सारे अपडेट
OnePlus 15 का लॉन्च आज भारत में होने जा रहा है। OnePlus 15 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस है जिसमें धांसू डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के साथ एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है। इसके खास फीचर्स में सबसे पहले इसका डिस्प्ले आता है जो कि इंडस्ट्री का पहला 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक LTPO डिस्प्ले होगा। OnePlus 15 में सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने वाला है।