Nand

Nand - ख़बरें

  • RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
    Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट्स सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घट गई हैं। यह 2013 के बाद सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, RAM और NAND मेमोरी की कमी के चलते स्मार्टफोन कंपनियों की लागत बढ़ी है, जिसका असर कीमतों और मांग दोनों पर पड़ा है। इसके बावजूद Samsung ने 24 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ Apple को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बनने का दावा किया है। रिपोर्ट में पूरे 2026 के दौरान बाजार में और गिरावट की आशंका भी जताई गई है।
  • क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
    AI डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग के बीच Samsung, SK hynix और Micron जैसी कंपनियां DRAM और NAND Flash मेमोरी की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Q3 2026 में DRAM की कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी की योजना बना रही है। वहीं IPC2U की रिपोर्ट बताती है कि DDR5 RAM की कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं और सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। AI सर्वर्स के लिए HBM और DDR5 मेमोरी की बढ़ती मांग का असर अब आम ग्राहकों पर भी पड़ सकता है, जिससे आने वाले महीनों में PC, लैपटॉप और RAM अपग्रेड महंगे हो सकते हैं।
  • Micromax ने ताइवान की Phison से मिलाया हाथ, भारत में AI इकोसिस्टम को करेंगे मजबूत!
    Micromax और Phison ने भारत में एक साथ मिलकर MiPhi जॉइन्ट वेंचर शुरू करने की घोषणा की है। माइक्रोमैक्स एक घरेलू कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है और फाइसन ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। दोनों के वेंचर का लक्ष्य AI एप्लिकेशन के लिए दुनिया की सबसे कम प्रति-टोकन लागत के साथ एनर्जी-एफिशिएंट NAND स्टोरेज सॉल्यूसन पेश करना है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »