Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च होगा 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी के साथ!
Motorola Edge 70 Fusion के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जाने माने टिप्स्टर Evan Blass ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें Motorola Edge 70 Fusion के सभी स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस हो सकता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ लॉन्च हो सकता है।