Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
Instagram ने यूजर्स को नए फीचर के रूप में कमाल की सौगात दी है। अब यूजर्स रील देखते समय उसे कहीं भी रोक (Pause) कर सकते हैं। यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि अब से पहले रील को रोक कर देखना एक बड़ी परेशानी का काम बना हुआ था। लेकिन अब एक टैप पर ही रील को जहां चाहें वहां रोक सकते हैं। इसी के साथ कंपनी ने इंस्टाग्राम में एक और फीचर 'म्यूट' के नाम से लॉन्च किया है।