Instagram ने यूजर्स को नए फीचर के रूप में कमाल की सौगात दी है। अब यूजर्स रील देखते समय उसे कहीं भी रोक (Pause) कर सकते हैं। यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि अब से पहले रील को रोक कर देखना एक बड़ी परेशानी का काम बना हुआ था। लेकिन अब एक टैप पर ही रील को जहां चाहें वहां रोक सकते हैं। इसी के साथ कंपनी ने इंस्टाग्राम में एक और फीचर 'म्यूट' के नाम से लॉन्च किया है।
Instagram ने Stories के लिए एक नया कमेंट फीचर जारी किया जा रहा है, जिसमें यूजर्स द्वारा किसी की इंस्टाग्राम स्टोरीज पर किए गए कमेंट को अन्य यूजर्स देख सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स को यह चुनने का मौका भी दिया जा रहा है कि वे अपनी स्टोरीज पर कमेंट्स को पब्लिक करना चाहते हैं या नहीं। फीचर को Instagram Creator Lab के तहत पेश किया गया है।