Airtel के लम्बी वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में प्रीमियम लेवल के बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 1798 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
Airtel अपने यूजर्स के लिए लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ नया प्लान पेश करती है। 84 दिनों तक इसमें 3GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, Netflix सब्सक्रिप्शन, Free HelloTunes, डेली 100SMS फ्री जैसे बेनिफिट मिलते हैं। स्पैम कॉल्स और मैसेज अलर्ट सुविधा भी कंपनी दे रही है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से 1798 रुपये में खरीदा जा सकता है।