क्‍या है संचार साथी पोर्टल? गुम या चोरी हुए मोबाइल को करा सकेंगे ब्‍लॉक और ट्रैक

Sanchar Saathi : दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को संचार साथी (CEIR) पोर्टल को ऑफ‍िशियली लॉन्‍च करेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 मई 2023 19:12 IST
ख़ास बातें
  • 17 मई से देशभर के लोग कर सकेंगे इस्‍तेमाल
  • खोए/चोरी हुए मोबाइलों को कराया जा सकेगा ब्‍लॉक
  • मोबाइल मिलने पर वह अनब्‍लॉक भी हो जाएगा

Sanchar Saathi : किसी भी व्‍यक्ति का मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो उसे फोन के IMEI को ब्लॉक करा देना चाहिए।

Photo Credit: Screen Grab

17 मई को ‘वर्ल्‍ड टेलिकॉम डे' है। इस दिन सरकार देशभर के लोगों के लिए www.sancharsathi.gov.in पोर्टल लॉन्‍च करने जा रही है। इस पोर्टल की मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक और ब्‍लॉक किया जा सकेगा। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को संचार साथी (CEIR) पोर्टल को ऑफ‍िशियली लॉन्‍च करेंगे। जानकारी के अनुसार, पोर्टल की मदद से देशभर के लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर पाएंगे। उसे ब्‍लॉक करा सकेंगे। खास यह है कि अगर खोया या चोरी हुआ फोन पोर्टल की मदद से मिल जाता है, तो उसे अनब्‍लॉक कराकर दोबारा इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। 
 

ब्‍लॉक कराना चाहिए फोन का IMEI

संचार साथी पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, किसी भी व्‍यक्ति का मोबाइल फोन खो जाए या चोरी हो जाए, तो उसे फोन के IMEI को ब्लॉक करा देना चाहिए। IMEI का मतलब होता है, इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी। यह किसी भी डिवाइस की पहचान करने के लिए एक यूनीक नंबर होता है, जिसमें 15 अंक होते हैं। मोबाइल के पैकेजिंग बॉक्स पर IMEI लिखा होता है। अपने फोन में *#06# डायल करके भी आप IMEI नंबर चेक कर सकते हैं।  
 

चोरी/खोए हुए फोन को ऐसे कराएं ब्‍लॉक 

इसके लिए www.sancharsathi.gov.in पर दिए गए फॉर्म को भरना होगा। फॉर्म भरने से पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएं और रिपोर्ट की एक कॉपी अपने पास रखें। अपने टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर से डुप्‍लीकेट सिम ले लें, क्‍योंकि IMEI ब्लॉक करने की रिक्‍वेस्‍ट से जुड़ा ओटीपी आपके प्राइमरी मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। 

यहां ध्‍यान रहे कि डुप्‍लीकेट सिम में SMS की सुविधा 24 घंटे में शुरू होती है। पुलिस रिपोर्ट, आईडी प्रूफ, मोबाइल खरीदते वक्‍त मिला इनवॉइस जैसे दस्‍तावेजों की मदद से फोन ब्‍लॉक करने के लिए ऐप्‍लीकेशन दी जा सकती है। रिक्‍वेस्‍ट सबमिट होने के 24 घंटों के भीतर फोन ब्लॉक कर दिया जाता है। इसके बाद डिवाइस को देश में किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकता। हालांकि पुलिस उस फोन को ट्रैक करती रहती है।  
Advertisement
 

ऐसे कराएं मोबाइल को अनब्‍लॉक 

खोया या चोरी हुआ फोन मिल जाने पर उसे अनब्‍लॉक कराया जा सकता है। इसके लिए लोकल पुलिस को सूचना देनी होगी। उसके बाद संचार साथी पोर्टल पर फॉर्म भरकर फोन अनब्‍लॉक कराया जा सकता है।  
 

दिल्ली-मुंबई में काम कर रहा पोर्टल

बताया जाता है कि यह पोर्टल अभी दिल्ली-मुंबई सर्कल्स में काम कर रहा है। करीब 4 लाख 70 हजार खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन ब्लॉक किए गए हैं। 2 लाख 40 हजार से ज्‍यादा मोबाइल फोन ट्रैक किए गए हैं। 8 हजार फोन की बरामदगी भी हुई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.