Vodafone Prepaid Plan: वोडाफोन का 129 रुपये वाला प्रीपेड प्लान हुआ और फायदेमंद

129 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यह बदलाव सभी सर्कल के लिए किया गया है। यह जानकारी Vodafone की वेबसाइट की लिस्टिंग से मिली है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जुलाई 2019 12:25 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन के इस प्लान में अब मिलेगा 500 एमबी अतिरिक्त डेटा
  • 129 रुपये Airtel प्रीपेड रीचार्ज प्लान को चुनौती देगा यह प्लान
  • सब्सक्राइबर्स को Airtel TV और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा

Vodafone Prepaid Plan: वोडाफोन का यह प्रीपेड प्लान हुआ और फायदेमंद

Vodafone ने अपने 129 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपग्रेड किया है। अपग्रेड के बाद 129 रुपये वाले रीचार्ज पैक में वोडाफोन ग्राहक कुल 2 जीबी डेटा पाएंगे। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा बनी रहेगी। अपग्रेड के बाद Vodafone का यह प्रीपेड प्लान ( Vodafone Prepaid Plan) अब Airtel के 129 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को और मजबूती से चुनौती देगी। इस प्लान में भी 28 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी डेटा मिलता है। 129 रुपये वाले Airtel रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा है।
 
129 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में यह बदलाव सभी सर्कल के लिए किया गया है। यह जानकारी Vodafone की वेबसाइट की लिस्टिंग से मिली है। इस प्लान में पहले कुल 1.5 जीबी मिलता था। अब सब्सक्राइबर्स 2 जीबी 2जी/ 3जी/ या 4जी डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।

500 एमबी अतिरिक्त डेटा देने के अलावा 129 रुपये वाले Vodafone प्रीपेड रीचार्ज प्लान में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि सब्सक्राइबर्स पहले की तरह अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल व प्रतिदिन 100 एसएमएस भेज पाएंगे। इस रीचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की बनी रहेगी। टेलीकॉम कंपनी ने इस प्लान के साथ Vodafone Play ऐप का सब्सक्रिप्शन भी दिया है।
 

129 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान अब और मजबूती से 129 रुपये Airtel प्रीपेड रीचार्ज प्लान को चुनौती देगा। इस प्लान को मई महीने में अपग्रेड किया गया था। इस प्लान में यूज़र्स को 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने सुविधा मिलती है। इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है। Airtel भी इस प्लान के साथ अपने सबसे सब्सक्राइबर्स को Airtel TV और Wynk Music का सब्सक्रिप्शन देती है।
Advertisement

Telecom Talk ने सबसे पहले 129 रुपये वाले Vodafone प्रीपेड रीचार्ज प्लान में किए गए बदलाव के बारे में बताया। Gadgets 360 निजी तौर पर वोडाफोन वेबसाइट की जाकर इस अपग्रेड की पुष्टि करने में सफल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rs 129 Vodafone prepaid plan, Vodafone India, Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  7. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  9. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.