Vodafone का नया प्लान, 168 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

Vodafone के नए 597 रुपये वाले रीचार्ज में यूज़र को 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा अनलिमिेटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा होगी।

Vodafone का नया प्लान, 168 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल की सुविधा
ख़ास बातें
  • Vodafone के 597 रुपये वाले रीचार्ज में यूज़र को 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा
  • Airtel भी 597 रुपये में स्मार्टफोन यूज़र को 168 दिनों की वैधता दे रही है
  • Airtel और Vodafone के प्लान की भिड़ंत रिलायंस जियो से
विज्ञापन
रिलायंस जियो और एयरटेल से मिल रही कड़ी चुनौती के मद्देनज़र Vodafone ने हाल के दिनों में कई नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं तो कुछ में बदलाव भी किया है। 159 रुपये का नया रीचार्ज पैक पेश करने के बाद कंपनी ने नया 597 रुपये का रीचार्ज पैक मार्केट में उतारा है। इस पैक की वैधता 168 दिनों की है। इस प्लान की सीधी भिड़़ंत Airtel के 597 रुपये वाले रीचार्ज पैक से होगी। देखा जाए तो दोनों ही कंपनियों के इस रीचार्ज में मिलने वाले फायदे भी एक जैसे ही हैं। हालांकि, वोडाफोन के 597 रुपये वाले रीचार्ज पैक और एयरटेल के पैक में अंतर करने का एक तरीका है। यह प्लान फीचर फोन और स्मार्टफोन यूज़र के लिए अलग-अलग वैधता के साथ आता है।

Vodafone के नए 597 रुपये वाले रीचार्ज में यूज़र को 10 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाएंगे। इसके अलावा अनलिमिेटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा होगी। स्मार्टफोन यूज़र के लिए इस प्लान की वैधता 112 दिनों की है। वहीं, फीचर फोन यूज़र इस प्लान को 168 दिनों तक इस्तेमाल में रख पाएंगे। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा रखी है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट कॉल किए जा सकेंगे और हफ्ते में इसकी सीमा 1000 मिनट की होगी। इसके अलावा वैधता अवधि के दौरान 100 यूनीक नंबर को ही फोन कॉल किए जा सकेंगे। यह प्लान देशभर में वोडाफोन 4जी सर्कल में उपलब्ध है। प्लान मायवोडाफोन ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दूसरी तरफ, Airtel 597 रुपये में स्मार्टफोन यूज़र को 168 दिनों की वैधता दे रही है। इसमें 10 जीबी डेटा, हर दिन 100 ठएसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। हालांकि, यह प्लान चुनिंदा क्षेत्र में ही उपलब्ध है। Airtel और Vodafone के प्लान सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 999 रुपये वाले रीचार्ज पैक को चुनौती देने के लिए बने हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। मात्र 90 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में कुल 60 जीबी डेटा यूज़र के लिए उपलब्ध होता है।

वहीं, वोडाफोन यूजर अगर 159 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 28 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। अनलिमिटेड कॉलिंग के तहत आपको एक दिन में 250 मिनट, एक सप्ताह में 1,000 मिनट मिलेंगे।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »