Vodafone ने 499 रुपये का प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, 555 रुपये प्लान की वैधता बढ़ाई

Vodafone का 555 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पहले 70 दिनों की वैधता के साथ आता था, जिसे बढ़ा कर 77 दिन कर दिया गया है। इस प्लान में भी 499 रुपये के प्लान की तरह मुफ्त अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है।

Vodafone ने 499 रुपये का प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, 555 रुपये प्लान की वैधता बढ़ाई

Vodafone ने 555 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ा कर 77 दिन कर दिया है

ख़ास बातें
  • Vodafone के 499 रुपये प्लान की वैधता 70 दिन है
  • कंपनी ने 555 रुपये के प्लान की वैधता को बढ़ा कर 77 दिन कर दिया है
  • 499 और 599 रुपये के दोनों प्लान में 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है
विज्ञापन

वोडाफोन ने नया 499 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है, जो 70 दिनों की वैधता के साथ आता है।  499 रुपये के प्रीपेड प्लान के लॉन्च के साथ टेलीकॉम दिग्गज ने अपने मौजूदा 555 रुपये के प्लान की वैधता में भी बढ़ोतरी की है। अब Vodafone का 555 रुपये का प्रीपेड पैक 77 दिनों की वैधता देता है। नया 499 रुपये का प्रीपेड प्लान वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, हालांकि यह शुरू में चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध होगा।

वोडाफोन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को मुफ्त अनलिमिटेड लोकल, नेशनल और रोमिंग कॉल के फायदे के साथ लिस्ट किया है। इसके अलावा इस प्रीपेड प्लान में 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्रति दिन मिलता है। इसका मतलब है कि यूज़र्स को वैधता के हिसाब से लगभग 105 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। प्लान में 100 लोकल और नेशनल एसएमएस प्रति दिन मिलेंगे।

वोडाफोन आइडिया का यह 499 रुपये प्लान भारत में फिलहाल दिल्ली और एनसीआर और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कुछ चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध है। यह प्लान आइडिया यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध है।

वोडाफोन ने अपने 55 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता को भी बढ़ाया है। इस प्लान में पहले 70 दिनों की वैधता मिलती थी और अब इसे बढ़ा कर 77 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा इस प्लान में अन्य फायदे पहले जैसे ही रहेंगे। प्लान में1.5 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है और मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। इस प्लान में भी 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं।

499 रुपये की तरह 555 रुपये में किया गया यह बदलाव भी चुनिंदा सर्कल में लागू होगा। ऐसा हो सकता है कि यह प्लान आपके सर्कल में अभी भी 70 दिनों की वैधता के साथ आ रहा हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »