Vodafone के इस पैक में 70 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉल

299 रुपये वाले इस Vodafone प्रीपेड रीचार्ज पैक में मिलने वाली सुविधाओं से साफ है कि यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा पाना चाहते हैं।

Vodafone के इस पैक में 70 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉल
ख़ास बातें
  • Vodafone का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अभी चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध
  • यूज़र को इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा
  • वोडाफोन की वेबसाइट पर इस प्लान को लाइव कर दिया गया है
विज्ञापन
Vodafone ने 299 रुपये का नया अनलिमिटेड प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। 70 दिनों की वैधता वाला यह वोडाफोन प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आता है। लेटेस्ट वोडाफोन प्लान में 3 जीबी 4जी/ 3जी डेटा और 1,000 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। हालांकि, डेटा और एसएमए की वैधता पूरे 70 दिनों की हैं, ना कि हर दिन के लिए।। इसके अलावा यह प्लान अभी सभी सर्कल में नहीं उपलब्ध है। Vodafone के नए 299 रुपये वाले प्लान को अभी वोडाफोन इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर 'बेस्ट प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स' के अनलिमिटेड सेक्शन में लिस्ट किया गया है।

299 रुपये वाले इस Vodafone प्रीपेड रीचार्ज पैक में मिलने वाली सुविधाओं से साफ है कि यह प्लान उन यूज़र्स के लिए है जो लंबी वैधता के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा पाना चाहते हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि Vodafone का 299 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अभी देशभर के चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है। हमने इसकी उपलब्धता की जांच वोडाफोन की वेबसाइट पर की। हमने पाया कि यह मुंबई, गुजरात और पंजाब जैसे सर्कल में ही लाइव है। Vodafone के नए प्रीपेड प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई।
 
voda299

अगर आप इसी प्राइस रेंज में अनलिमिटेड रीचार्ज पैक चाहते हैं और साथ में ज़्यादा डेटा की भी मांग है तो आप हाल ही में लॉन्च किए गए 229 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। हालांकि, Vodafone के 229 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता कम है और यह चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »