Vodafone के इस प्लान में 84 दिनों तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉल और 4 जीबी डेटा

Reliance Jio और Airtel से मुकाबले के लिछए टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन के नए रीचार्ज पैक की कीमत 279 रुपये है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2018 17:16 IST
ख़ास बातें
  • 279 रुपये में वोडाफोन यूजर को मिलेगा 4 जीबी डेटा
  • 84 दिनों की वैधता वाला वोडाफोन का नया प्लान लॉन्च
  • अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है Vodafone का प्रीपेड प्लान

Vodafone के इस प्लान में 84 दिनों तक मिलेगा 4 जीबी डेटा

Reliance Jio और Airtel से मुकाबले के लिए टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है। वोडाफोन के नए रीचार्ज पैक की कीमत 279 रुपये है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आएगा। वोडाफोन के 279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। अब बात डेटा की, यह प्लान 4 जीबी 3जी/4 जी डेटा के साथ आता है। Vodafone का यह प्लान मुंबई, कर्नाटक जैसे कुछ सर्किल के लिए ही पेश किया गया है। एक दिन में 250 मिनट और सप्ताह में 1,000 मिनट की सीमा तय है। Telecom Talk ने नोटिस किया कि किसी भी टेलीकॉम कंपनी के पास 300 रुपये से कम में 84 दिनों की वैधता वाला प्लान नहीं है।

वोडाफोन का यह प्लान उन लोगों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है जिनकी प्राथमिकता डेटा नहीं वॉयस कॉलिंग है। याद करा दें कि हाल ही में Vodafone ने दो वॉयस कॉलिंग बेनिफिट वाले प्लान पेश किए थे। इस रीचार्ज पैक्स की कीमत 99 रुपये और 109 रुपये है, इनकी वैधता 28 दिनों की है। 99 औऱ 109 रुपये के रीचार्ज पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1 जीबी तक डेटा मिलता है।

Vodafone के दोनों ही नए प्लान में सब्सक्राइबर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी टेलीकॉम टॉक ने दी है। इसके अतिरिक्त 109 रुपये वाले वोडाफोन प्लान में इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा भी दिया जाएगा। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। अनलिमिटेड वॉयस कॉल की एक सीमा होगी। वोडाफोन सब्सक्राइबर हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल कर पाएंगे और सप्ताह में इसकी सीमा 1,000 मिनट होगी। इसके अतिरिक्त यूज़र 28 दिनों तक 100 अलग नंबर पर ही कॉल कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.