Vodafone 255 रुपये में दे रही है 56 जीबी डेटा

Vodafone ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए नया 255 रुपये वाला पैक लॉन्च किया है। इस रीचार्ज पैक के ज़रिए वोडाफोन की कोशिश Jio और Airtel को चुनौती देने की है जिन्होंने हाल ही में ऐसे ही पैक लॉन्च किए थे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2018 18:29 IST
ख़ास बातें
  • मुफ्त लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी
  • इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा भी मिलता है
  • इस पैक की वैधता 28 दिनों की है
Vodafone ने अपने प्रीपेड यूज़र के लिए नया 255 रुपये वाला पैक लॉन्च किया है। इस रीचार्ज पैक के ज़रिए वोडाफोन की कोशिश Jio और Airtel को चुनौती देने की है जिन्होंने हाल ही में ऐसे ही पैक लॉन्च किए थे। एक तरफ जियो ने आईपीएल 2018 के मौके पर 251 रुपये का पैक लॉन्च किया था जिसमें ग्राहकों को 51 दिन तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। दूसरी तरफ एयरटेल ने ऐसा ही प्लान 249 रुपये में उतारा था। जियो और एयरटेल के जवाब में वोडाफोन का कुछ ऐसा ही प्लान 255 रुपये का है।

Vodafone का 255 रुपये वाला पैक खरीदने पर ग्राहकों को मुफ्त लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलती है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त हैं और इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा भी मिलता है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है। वैसे, अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल हो सकते हैं और हफ्ते में 1000 मिनट की सीमा है।
Advertisement

हालांकि, Vodafone ने इस पैक को अभी सभी सर्कल में नहीं पेश किया है। अभी मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र-गोवा, यूपी ईस्ट और यूपी वेस्ट के सब्सक्राइबर ही 255 रुपये वाले पैक से ऑनलाइन रीचार्ज कर सकते हैं। दूसरी तरफ, आंध्र-प्रदेश-तेलंगाना, असम, बिहार-झारखंड, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम सर्कल में यह रीचार्ज पैक नहीं उपलब्ध है।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Jio का 251 रुपये वाला रीचार्ज पैक IPL 2018 को ध्यान में रखकर लाया गया था। इसमें ग्राहक को 51 दिन तक हर दिन 2 जीबी डेटा मिलता है। मुफ्त कॉल और एसएमएस के अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी उपलब्ध है। इसी तरह से Airtel के 249 रुपये वाले रीचार्ज पैक में भी 2 जीबी डेटा मिलता है, लेकिन सिर्फ 28 दिनों तक। एयरटेल सब्सक्राइबर को मुफ्त कॉल और एसएमएस की सुविधा तो मिलेगी। साथ में एयरटेल टीवी ऐप का एक्सेस दिया जा रहा है। आइडिया ने भी 28 दिनों की वैधता वाला 249 रुपये का पैक लॉन्च किया था। इसमें भी ग्राहकों को मुफ्त कॉल, एसएमएस के अलावा हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Offer, Vodafone Prepaid

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.