Airtel और Jio को Vodafone की चुनौती, लॉन्च किया 365 जीबी डेटा वाला नया प्रीपेड प्लान

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने Bharti Airtel और Reliance Jio से मुकाबले के लिए एक नया रीचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 31 जनवरी 2019 15:40 IST
ख़ास बातें
  • चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध है 1,699 रुपये वाला रीचार्ज प्लान
  • Airtel और Jio से मुकाबले के लिए वोडाफोन लाया 1,699 रुपये वाला प्लान
  • 1,699 रुपये वाले प्लान में कुल 365 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा

Airtel और Jio को Vodafone की चुनौती, लॉन्च किया 365 जीबी डेटा वाला नया प्रीपेड प्लान

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने Bharti Airtel और Reliance Jio से मुकाबले के लिए 1,699 रुपये वाले नए रीचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा वोडाफोन ने इस माह के शुरुआत में लॉन्च किए अपने 1,499 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है। बता दें कि, 1,499 रुपये वाले प्लान की तरह 1,699 रुपये वाला प्लान भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा के साथ आ रहा है। याद करा दें कि, 1,499 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर को लाइव टीवी, मूवी और ऑनलाइन कंटेंट देखने के लिए Vodafone Play ऐप का एक्सेस दिया जाता था।

Vodafone की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, 1,699 रुपये वाला रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल (केवल भारत में) के साथ प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा के साथ आ रहा है। इसके अलावा Vodafone के प्रीपेड यूजर को प्रतिदिन 100 एसएमएस और Vodafone Play ऐप का एक्सेस दिया जाएगा। वोडाफोन का यह प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। यह नया रीचार्ज प्लान बोनस कार्ड के रूप में केवल हरियाणा, केरल, मुंबई और पंजाब जैसे चुनिंदा वोडाफोन सर्किल में उपलब्ध है।
 

इन क्षेत्रों में रहने वाले Vodafone के प्रीपेड ग्राहक कंपनी की वेबसाइट Vodafone.in या My Vodafone ऐप के जरिए 1,699 रुपये वाला रीचार्ज प्लान ले सकते हैं। याद करा दें कि, इस माह के शुरुआत में कंपनी ने 1,499 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था। बता दें कि केवल कुछ ही सर्किल में 1,499 रुपये वाले प्लान को बंद किया गया है। कुछ क्षेत्रों में अब भी 1,499 रुपये और 1,699 रुपये वाले दोनों प्लान नजर आ रहे हैं।

Airtel और वोडाफोन का 1,699 रुपये वाला प्लान एक सामान हैं क्योंकि दोनों में एक सामान ही बेनिफिट दिए जा रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Reliance Jio ने पिछले साल एक सालाना प्रीपेड पैक को लॉन्च किया था जिसकी कीमत 1,699 रुपये है। यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और हर दिन 4जी स्पीड में 1.5 जीबी डेटा पाएंगे। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का 1,699 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के साथ आता था। लेकिन बंपर ऑफर के तहत प्रतिदिन अतिरिक्त 2.21 जीबी डेटा दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.