Vodafone ने 129 रुपये और 199 रुपये प्लान में किए बदलाव

Vodafone के 129 रुपये और 199 रुपये के दोनों प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ा कर 24 दिन कर दिया गया है। इन प्लान में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Vodafone ने 129 रुपये और 199 रुपये प्लान में किए बदलाव

Vodafone ने हाल ही में 499 और 555 रुपये के प्लान में भी बदलाव किए हैं

ख़ास बातें
  • Vodafone के 129 रुपये के प्लान की वैधता को 10 दिन बढ़ाया गया है
  • 199 रुपये के प्लान की वैधता को भी बढ़ा कर 24 दिन कर दिया है
  • दोनों प्लान मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आते हैं
विज्ञापन
वोडाफोन ने अपने दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने 129 रुपये और 199 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को बढ़ा दिया है। 129 रुपये का प्रीपेड प्लान अब यूज़र्स को कुल 24 दिनों की वैधता देता है। इस प्लान में पहले 14 दिनों की वैधता मिलती थी। यह प्लान हाई-स्पीड डेटा और मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी देता है। वहीं, वोडाफोन ने 199 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी वैधता को बढ़ा कर 24 दिन कर दिया है।

Vodafone India की वेबसाइट पर 129 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अब 24 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इस प्लान को 28 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया था, लेकिन बाद में इसकी वैधता को घटा कर 14 दिन कर दिया गया था। अब कंपनी ने इस बार फिर इसकी वैधता को बढ़ा दिया है।

यह वोडाफोन प्रीपेड प्लान मुफ्त लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा देता है। साथ ही इसमें 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 300 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा यह प्लान 499 रुपये कीमत की वोडाफोन प्ले सेवा और 999 रुपये कीमत का Zee5 सब्सक्रिप्शन मुफ्त देता है।

इसी तरह कंपनी ने 199 रुपये के वोडाफोन प्लान की वैधता को बढ़ा कर 24 दिन कर दिया है। इस प्रीपेड पैक को Vodafone ने पिछले साल दिसंबर में 21 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया था। इस प्लान में भी यूज़र्स को मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसमें 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। 129 रुपये के प्लान की तरह इस पैक में भी वोडाफोन प्ले सेवा और Zee5 सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

इन दोनों प्लान में किए गए इस बदलाव का फायदा आइडिया यूज़र्स भी उठा सकेंगे। आइडिया सेल्यूलर की वेबसाइट पर यह दोनों प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट किए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  3. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  4. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  5. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  6. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  7. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  10. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »