Vodafone ने 129 रुपये और 199 रुपये प्लान में किए बदलाव

Vodafone के 129 रुपये और 199 रुपये के दोनों प्रीपेड प्लान की वैधता को बढ़ा कर 24 दिन कर दिया गया है। इन प्लान में मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

Vodafone ने 129 रुपये और 199 रुपये प्लान में किए बदलाव

Vodafone ने हाल ही में 499 और 555 रुपये के प्लान में भी बदलाव किए हैं

ख़ास बातें
  • Vodafone के 129 रुपये के प्लान की वैधता को 10 दिन बढ़ाया गया है
  • 199 रुपये के प्लान की वैधता को भी बढ़ा कर 24 दिन कर दिया है
  • दोनों प्लान मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आते हैं
विज्ञापन
वोडाफोन ने अपने दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने 129 रुपये और 199 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को बढ़ा दिया है। 129 रुपये का प्रीपेड प्लान अब यूज़र्स को कुल 24 दिनों की वैधता देता है। इस प्लान में पहले 14 दिनों की वैधता मिलती थी। यह प्लान हाई-स्पीड डेटा और मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी देता है। वहीं, वोडाफोन ने 199 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी वैधता को बढ़ा कर 24 दिन कर दिया है।

Vodafone India की वेबसाइट पर 129 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अब 24 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया है। इस प्लान को 28 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया था, लेकिन बाद में इसकी वैधता को घटा कर 14 दिन कर दिया गया था। अब कंपनी ने इस बार फिर इसकी वैधता को बढ़ा दिया है।

यह वोडाफोन प्रीपेड प्लान मुफ्त लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा देता है। साथ ही इसमें 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 300 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा यह प्लान 499 रुपये कीमत की वोडाफोन प्ले सेवा और 999 रुपये कीमत का Zee5 सब्सक्रिप्शन मुफ्त देता है।

इसी तरह कंपनी ने 199 रुपये के वोडाफोन प्लान की वैधता को बढ़ा कर 24 दिन कर दिया है। इस प्रीपेड पैक को Vodafone ने पिछले साल दिसंबर में 21 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया था। इस प्लान में भी यूज़र्स को मुफ्त अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसमें 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रति दिन मिलते हैं। 129 रुपये के प्लान की तरह इस पैक में भी वोडाफोन प्ले सेवा और Zee5 सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

इन दोनों प्लान में किए गए इस बदलाव का फायदा आइडिया यूज़र्स भी उठा सकेंगे। आइडिया सेल्यूलर की वेबसाइट पर यह दोनों प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट किए गए हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  7. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  8. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  9. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  10. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »