Vodafone ने फिर से लॉन्च किए तीन पुराने रीचार्ज प्लान

Vodafone India ने एक बार फिर से 50 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये वाले रीचार्ज पैक को पेश किया है। ये प्लान 84 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 फरवरी 2019 15:53 IST
ख़ास बातें
  • 100 रुपये और 500 रुपये वाले वोडाफोन प्लान फुल टॉक टाइम के साथ आते हैं
  • Vodafone ने 10 रुपये का रीचार्ज प्लान भी लिस्ट किया है
  • Vodafone की वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध हैं प्लान
Vodafone India ने एक बार फिर से 50 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये वाले रीचार्ज पैक को पेश किया है। ये प्लान 84 दिनों तक की वैलिडिटी के साथ आते हैं। 50 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 39.37 रुपये टॉक टाइम मिलेगा। 100 रुपये और 500 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को फुल टॉक टाइम दिया जा रहा है। देखा जाए तो वोडाफोन द्वारा पेश किए गए ये पैक Bharti Airtel द्वारा इस हफ्ते ही पेश किए गए 100 रुपये और 500 रुपये वाले रीचार्ज पैक के जवाब में हैं। Airtel और Vodafone ने हाल ही में 1,699 रुपये का भी प्लान पेश किया था जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है।

Vodafone की वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 50 रुपये का रीचार्ज प्लान 39.37 रुपये का टॉक टाइम लाता है। इसकी आउटगोइंग वैधता 28 दिनों की है। इस रीचार्ज पैक में कंपनी 10.63 रुपये कम दे रही है।

अगर आपको ज़्यादा टॉक टाइम चाहिए तो Vodafone के 100 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को चुन सकते हैं। इसमें ग्राहकों को 100 रुपये वाला प्लान दिया जाएगा। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। 500 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 500 रुपये का टॉक टाइम मिलेगा। 500 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की वैधता 84 दिनों की है।
 

Vodafone ने 10 रुपये का रीचार्ज प्लान भी लिस्ट किया है। इसमें 7.47 रुपये टॉक टाइम मिलेगा। ज़्यादा टॉक टाइम चाहने वाले सब्सक्राइबर्स को यह कंपनी 1,000 रुपये और 5,000 रुपये का रीचार्ज प्लान दे रही है। ये दोनों प्लान भी फुल टॉक टाइम के साथ आते हैं।
Advertisement
 

वोडाफोन के ये प्लान कंपनी की वेबसाइट और माय वोडाफोन ऐप में मौज़ूद हैं। इन प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी Telecom Talk ने दी। 50 रुपये का रीचार्ज प्लान टॉक टाइम कैरी फॉरवर्ड की सुविधा के साथ आता है। इसका मतलब है कि अगर वैधता हो खत्म हो जाए और टॉक टाइम बचा रहे तो अगले रीचार्ज के साथ बचा हुआ पैसा भी जुड़ जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone India, Vodafone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.