Vodafone का ऑफर, 348 रुपये में अनलिमिटेड कॉल व हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से वोडाफोन ने राजस्थान में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया स्पेशल रीचार्ज पैक पेश किया है। वोडाफोन का 348 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा की सुविधा के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2017 09:08 IST
ख़ास बातें
  • रीचार्ज प्लान की कीमत 348 रुपये है और इसकी वैधता 28 दिन की है
  • कंपनी ने जानकारी दी है कि यह प्लान सभी वोडाफोन स्टोर में उपलब्ध है
  • ऑनलाइन रीचार्ज माय वोडाफोन ऐप के ज़रिए हो जाएगा
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से वोडाफोन ने राजस्थान में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया स्पेशल रीचार्ज पैक पेश किया है। वोडाफोन का 348 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज अनलिमिटेड कॉल और हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा की सुविधा के साथ आता है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि यह रीचार्ज ऑफर सिर्फ वोडाफोन राजस्थान के ग्राहकों के लिए है। रीचार्ज प्लान की कीमत 348 रुपये है और इसकी वैधता 28 दिन की है। इसमें यूज़र को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है और साथ में हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा। यह प्लान सभी हैंडसेट पर एक्टिव होगा, चाहे आपके पास 4जी/3जी या 2जी हैंडसेट हो।
Advertisement

कंपनी ने जानकारी दी है कि यह प्लान सभी वोडाफोन स्टोर में उपलब्ध है। ग्राहक राजस्थान में वोडाफोन मिनी स्टोर और मल्टी ब्रांड रिटेल स्टोर से भी इस प्लान को खरीद पाएंगे। जो यूज़र ऑनलाइन रीचार्ज कराना पसंद करते हैं वे माय वोडाफोन ऐप से नए प्लान को चुन पाएंगे।

इस प्लान की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के 309 और 399 रुपये वाले प्लान से होगी। हालांकि, रिलायंस जियो यही फायदे ग्राहकों को क्रमश: 56 और 84 दिनों के लिए देती है। दूसरी तरफ, वोडाफोन के प्लान की वैधता सिर्फ 28 दिन की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  5. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  6. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  7. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  8. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.