• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone का नया प्रीपेड प्लान, 70 रुपये से कम में डेटा और वॉयस कॉलिंग मिनट का फायदा

Vodafone का नया प्रीपेड प्लान, 70 रुपये से कम में डेटा और वॉयस कॉलिंग मिनट का फायदा

Vodafone Prepaid Plan: वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए नया प्लान लॉन्च कर दिया है। जानेंं वोडाफोन प्रीपेड प्लान के बारे में।

Vodafone का नया प्रीपेड प्लान, 70 रुपये से कम में डेटा और वॉयस कॉलिंग मिनट का फायदा

Vodafone 69 Prepaid Plan: वोडाफोन प्रीपेड प्लान के साथ मिलेगा डेटा भी

ख़ास बातें
  • वोडाफोन की साइट पर लिस्ट है Vodafone का नया प्लान
  • कुछ सर्किल में वोडाफोन प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहे हैं 100 एसएमएस भी
  • दिल्ली-एनसीआर और मुबंई में भी उपलब्ध है वोडाफोन का नया प्लान
विज्ञापन
Vodafone 69 Prepaid Plan: वोडाफोन ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 69 रुपये वाला नया प्लान लॉन्च कर दिया है। Vodafone का यह प्लान आपके अकाउंट की सर्विस वैधता को बढ़ाने का काम करेगा। इस Vodafone Prepaid Plan के साथ डेटा और वॉयस कॉलिंग मिनट भी दिए जाएंगे, कुछ सर्किल में 69 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ फ्री एसएमएस की भी सुविधा मिलेगी।

वोडाफोन की वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 69 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान 150 मिनट लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल के लिए, साथ ही 250 एमबी डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। Vodafone का यह प्लान प्रमुख सर्किल जैसे कि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई समेत अन्य क्षेत्रों के लिए उपलब्ध है।

गुजरात और मुंबई सर्किल में 69 रुपये वाले Vodafone प्रीपेड प्लान के साथ 100 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इसे कॉम्बो रीचार्ज या ऑल-राउंडर पैक नाम से वोडाफोन साइट पर लिस्ट किया गया है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 69 रुपये वाला वोडाफोन प्रीपेड प्लान कुछ Vodafone Idea सर्किल में भी उपलब्ध है।
 
vodafone

आधिकारिक आइडिया सेल्युलर साइट पर दिख रहा है कि प्लान 150 वॉयस कॉल मिनट, 250 एमबी डेटा और 100 एसएमएस के साथ जम्मू-कश्मीर और केरल सर्किल में उपलब्ध है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

इस माह के शुरुआत में Vodafone ने अपने प्रीपेड प्लान पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया 45 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान मार्केट में उतारा था। यह प्लान फुल टॉक टाइम की सुविधा के साथ आता है। वोडाफोन ने पिछले महीने 59 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उतारा था। वोडाफोन के 59 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को प्रतिदिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा और इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »