Vodafone Idea का Valentine's Day ऑफर! Rs 199, Rs 299 के रिचार्ज पर 5GB तक एक्स्ट्रा डेटा, Rs 5000 के गिफ्ट वाउचर भी!

Vi ने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के लिए खास ऑफर निकाला है जिसके तहत यूजर्स अगर 14 फरवरी तक 299 रुपये या उससे अधिक के किसी प्लान के साथ रिचार्ज करवाते हैं तो 5GB तक एक्स्ट्रा डेटा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 फरवरी 2023 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Vi app के माध्यम से बताए गए प्लान्स के साथ रिचार्ज करवाने पर है ऑफर
  • ग्राहक रिचार्ज प्लान्स पर 5GB तक एक्स्ट्रा डेटा पा सकते हैं।
  • वैलेंटाइन डे पर कंपनी एक एक खास कॉन्टेस्ट भी लेकर आई है।

Valentine’s Day पर टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने खास ऑफर निकाले हैं।

वोडाफोन आईडिया (Vodafone Idea) ने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। कंपनी ने अपने Valentine's Day Offer की अनाउंसमेंट की है जिसके तहत ग्राहकों को रिचार्ज पर एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है। यहां पर आपको बता दें कि Vi ने नए प्रीपेड प्लान लॉन्च नहीं किए हैं, बल्कि पहले से मौजूद प्लान्स पर ही यह ऑफर दिया जा रहा है। इसमें आपको 5GB तक एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है और 5000 रुपये तक के गिफ्ट्स भी आप जीत सकते हैं। वैलेंटाइन डे के लिए पेश किए गए इन खास ऑफर्स की पूरी डिटेल्स हम आपको नीचे बता रहे हैं। 

Valentine's Day पर टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea (Vi) ने खास ऑफर निकाले हैं। इस ऑफर के तहत ग्राहक रिचार्ज प्लान्स पर 5GB तक एक्स्ट्रा डेटा पा सकते हैं। यह ऑफर वोडाफोन आइडिया की ऐप Vi app के माध्यम से रिचार्ज करवाने पर ही लागू होंगे। यानि कि 14 फरवरी तक आप अगर Vi app के माध्यम से बताए गए प्लान्स के साथ रिचार्ज करवाते हैं तो आपको 5GB तक एक्स्ट्रा का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी ने अपने खास कॉन्टेस्ट यानि कि मुकाबले की भी घोषणा की है जिसे वीआई लव ट्यून्स कॉन्टेस्ट कहा गया है। इस मुकाबले में भाग लेने वाले लकी यूजर्स को 5000 रुपये तक के गिफ्ट वाउचर भी मिल सकते हैं। 

Vi ने वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के लिए खास ऑफर निकाला है जिसके तहत यूजर्स अगर 14 फरवरी तक 299 रुपये या उससे अधिक के किसी प्लान के साथ रिचार्ज करवाते हैं तो 5GB तक एक्स्ट्रा डेटा का लाभ उठा सकते हैं। यहां पर ध्यान दें कि यह 5GB एक्स्ट्रा डेटा आपको 28 दिनों के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप 199 रुपये से 299 रुपये तक के पैक के साथ रिचार्ज करवाते हैं तो 2GB तक एक्स्ट्रा डेटा का लाभ ले सकते हैं। यह भी 28 दिनों तक वैध होगा। 

वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर कंपनी एक मुकाबला भी लेकर आई है। इसे Vi Love Tunes Contest कहा है जिसमें भाग लेने वाले यूजर्स  कंपनी की ओर से 5,000 रुपये तक गिफ्ट वाउचर जीत सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी गई है। यानि कि वैलेंटाइन पर आप अपने चाहने वाले को भी इन ऑफर्स का रिचार्ज गिफ्ट दे सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.