Vodafone Idea के Rs 195 और Rs 319 प्रीपेड प्लान में अब पहले से ज्यादा फायदा! इतना बढ़ गया डेटा और वैलिडिटी!

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने 319 रुपये के प्लान में भी कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने अपने 195 रुपये के प्लान को अब और ज्यादा फायदेमंद बना दिया है
  • अब इस प्लान में यूजर को 3GB डेटा मिलता है।
  • पैक के साथ 300SMS और अनलिमिटिड कॉलिंग भी कंपनी दे रही है।

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने 319 रुपये के प्लान में वैलिडिटी के साथ बदलाव किए हैं।

वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए कुछ नए प्रीपेड प्लान पेश किए थे। इनमें से एक प्लान 296 रुपये में भी पेश किया गया था जिसमें कंपनी 25GB डेटा और 30 दिनों की वैधता दे रही है। अब टेलीकॉम कंपनी ने अपने सस्ते प्लान्स में कुछ और बदलाव किए हैं। ये बदलाव 195 रुपये के प्रीपेड पैक और 319 रुपये के पैक में किए गए हैं। अब इन प्लान्स के साथ कंपनी ज्यादा फायदा दे रही है। आइए जानते हैं कि अब इनमें किन बेनिफिट्स को बढ़ाया गया है। 

वोडाफोन आइडिया ने अपने 195 रुपये के प्लान को अब और ज्यादा फायदेमंद बना दिया है। पहले इस पैक के साथ ग्राहक को 2GB डेटा मिलता था। लेकिन अब इस प्लान में यूजर को 3GB डेटा मिलता है। पैक के साथ 300SMS और अनलिमिटिड कॉलिंग भी कंपनी दे रही है। इस प्लान की वैधता 1 महीने की बताई गई है। इतना ही नहीं, इस प्लान में अब कंपनी Vi Movies & TV का बेनिफिट भी यूजर को दे रही है, वह भी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के। यानि कि कीमत उतनी ही, लेकिन फायदे ज्यादा। 

Photo Credit: Vodafone Idea


Advertisement
वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अपने 319 रुपये के प्लान में भी कुछ बदलाव किए हैं। इस प्लान में आपको रोजाना 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ में 100SMS भी डेली बेसिस पर आप खर्च कर सकते हैं। प्लान में हीरो अनलिमिटिड बेनिफिट्स तो हैं ही, साथ में बिंज ऑल नाइट, रोल ओवर डेटा, और Vi Movies & TV का बेनिफिट भी मिलता है। इस प्लान में ये बेनिफिट्स पहले भी मिल रहे थे, लेकिन अब इसकी वैधता में कंपनी ने बदलाव किया है। पहले जहां यह 1 महीने की वैधता के साथ आता था, अब इसमें आपको 31 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। 

आप सोच रहे होंगे कि 1 महीने की वैधता और 31 दिनों की वैधता वाले प्लान में क्या अंतर है। तो आपको बता दें कि 1 महीने की वैधता वाले प्लान में आपको 1 महीने के बाद दोबारा रिचार्ज करवाना होता है। जबकि 31 दिनों की वैधता वाले प्लान में आपको 1 दिन अतिरिक्त (30 दिनों वाले महीने के लिए) मिल जाता है। उदाहरण के लिए अगर आपने 5 मई को प्लान से रिचार्ज किया तो आपका अगला रिचार्ज 5 जून को होगा, क्योंकि मई के महीने में 31 दिन होते हैं। ऊपर दिए प्लान्स की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi Rs 195 plan, Vi Rs 195 plan revised

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.